logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • अहंकार आया तो कीमत कम हो जाएगी, मसूरी आईएएस अकादमी में बोले राजनाथ सिंह

अहंकार आया तो कीमत कम हो जाएगी, मसूरी आईएएस अकादमी में बोले राजनाथ सिंह.

 
  • Vivek Mishra
  • 01 Dec 2025
  • 567
image  

 

मसूरी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल सेवा केवल एक ट्रेनिंग मॉड्यूल नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह अकादमी वह स्थान है, जहां भारत की प्रशासनिक रीढ़ तैयार होती है और जहां से नेशन बिल्डिंग की यात्रा का पहला सार्थक कदम उठाया जाता है।
 

कमिटमेंट टू बिल्ड ए गवर्नेंस सिस्टम यही है असली फाउंडेशन कोर्स

रक्षा मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन कोर्स केवल पढ़ाई का हिस्सा नहीं, बल्कि कुशल, सक्षम और करुणाशील शासन की नींव है। उन्होंने कहा कि अकादमी न केवल प्रशासनिक प्रशिक्षण देती है, बल्कि जॉइंट सिविल मिलिट्री प्रोग्राम, इकोनॉमी और डेवलपमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लाइमेट चेंज, वूमेन इंक्लूजन और इंटेलिजेंस-आधारित प्रशासन जैसे अनेक मूल्यवान कोर्सों के माध्यम से अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।

उन्होंने अधिकारियों को सावधान करते हुए कहा कि पद चाहे कितना भी बड़ा हो, अहंकार आया, तो आपकी वैल्यू अपने आप खत्म हो जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ह्यूमैनिटी के साथ नेतृत्व करें और बेहतरीन सेवाएं दें।

सिविल सेवा चुनी है तो मतलब आप केवल खुद के लिए नहीं, देश के लिए सोचते हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का युवा उच्च वेतन वाली नौकरियों में जा सकता था, लेकिन सिविल सेवा चुनने वालों ने यह सिद्ध किया है कि उनकी प्रेरणा सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कुछ सार्थक करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सामाजिक और आर्थिक ढांचा तेजी से बदला है। आईटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल और सर्विस सेक्टर में नए अवसर बढ़े हैं। स्टार्टअप संस्कृति मजबूत हुई है, फिर भी सिविल सेवा का आकर्षण बरकरार है।

हर क्षेत्र विकास यात्रा में भागीदार बने

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज का हर वर्ग इस यात्रा में बराबरी से शामिल होगा। नवचयनित अधिकारियों से उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों तक पहुंचें और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। राजेंद्र प्रसाद का संदर्भ “देश का कल्याण इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कौन और कैसे चलाता है।” अपने संबोधन में उन्होंने संविधान सभा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के संदेश को उद्धृत किया कि “देश का भविष्य उन लोगों पर निर्भर करता है, जो इसे चलाते हैं। देश को ईमानदार और समर्पित प्रशासकों की जरूरत है।

आईएएस केवल नीतियां नहीं बनाता, भारत का भविष्य तय करता है

राजनाथ सिंह ने कहा कि अधिकारी न केवल नीति तैयार करते हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतारने का काम भी करते हैं, इसलिए उनका हर निर्णय भारत के भविष्य को प्रभावित करता है।
 

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी टॉप 25 में 11 महिला अधिकारी

उन्होंने प्रसन्नता जताई कि इस वर्ष की वैलिडिक्शन सेरेमनी में टॉप फाइव में तीन और टॉप 25 में 11 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2047 तक सिविल सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर होगी और कई महिलाएं कैबिनेट सचिव जैसे सर्वोच्च पद भी संभालेंगी।
 

अब आप ब्यूरोक्रेट नहीं, लोक सेवक हैं

उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज का अर्थ बदल चुका है। अधिकारी अब “नौकरशाह” नहीं, बल्कि जनसेवक माने जाते हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे अधिकारियों ने मॉक ड्रिल्स को सफल बनाकर जनता को समय पर जागरूक किया। यही वास्तविक लोकसेवा का उदाहरण है।

नकल माफिया पर सख्ती का अनुभव भी साझा किया

अपने राजनीतिक जीवन का एक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे उत्तर प्रदेश में शिक्षा मंत्री थे, तो नकल रोकने के प्रयासों का जबरदस्त विरोध हुआ, लेकिन ‘एंटी-कॉपिंग ऑर्डिनेंस’ लागू होने के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 70-80 से गिरकर 20-30 पर आ गए। यह बदलाव व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण था।

 

 
Share
Previous Post
कुछ दिखाई नहीं दे रहा, मुड़ रहा हूं... केदारनाथ में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के पायलट के अंतिम शब्द आए सामने
Next Post
हिमालय पर जाकर सर्दी का आनंद लीजिए... पहाड़ों पर देशवासियों को क्यों भेज रहे पीएम मोदी?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.