logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में अभी नहीं होगी बारिश, सूखी ठंड बढ़ाएगी मुश्किलें... मुक्तेश्वर से मसूरी तक मौसम का हाल

उत्तराखंड में अभी नहीं होगी बारिश, सूखी ठंड बढ़ाएगी मुश्किलें... मुक्तेश्वर से मसूरी तक मौसम का हाल.

 
  • Priyanka Thapa
  • 29 Nov 2025
  • 676
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्र में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। जबकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते दिन के समय ठंड से हल्की राहत मिल रही है। शाम के समय पारे में तेजी से गिरावट आ रही है और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के चलते उधम सिंह नगर की रातें मुक्तेश्वर से भी ज्यादा सर्द हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम की मिजाज में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में चटक धूप खिली रही। जबकि दिन और रात के तापमान में 3 गुना से अधिक का अंतर आ रहा है।

शाम के समय सर्द हवाएं परेशान कर रही है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.3 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में भी परिवर्तन की कोई आसार नहीं है। उसके बाद पारे में गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रो में इस साल भी नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते सूखी ठंड में परेशान किया हुआ है।

वहीं अभी आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई आसान नहीं है। प्रदेश भर में नवंबर महीने में सामान्य रूप से 5.9 एमएम बारिश होती है जबकि इस बार चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ही महीने की शुरुआत में हल्की बारिश हुई। अन्य जिलों में बारिश की बूंद भी नहीं गिरी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के कारण इस साल पर बारिश नहीं हुई है। वर्ष 2024 से पहले 2021 और 2016 में नवंबर के महीने में बारिश नहीं हुई थी।

इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों में भी सामान्य तापमान में इजाफा दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा सुबह और शाम की ठंड में इजाफा कर सकता है।

 

 
Share
Previous Post
मसूरी लंढौर पर ‘साइलेंट क्राइसिस’, 200 साल पुराना बाजार धराशायी की कगार पर, वैज्ञानिक रिपोर्ट के दबे पन्नों में क्या?
Next Post
कुछ दिखाई नहीं दे रहा, मुड़ रहा हूं... केदारनाथ में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के पायलट के अंतिम शब्द आए सामने
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.