logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मसूरी की पहाड़ी सड़क, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और नीचे जा गिरी स्विफ्ट कार

मसूरी की पहाड़ी सड़क, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और नीचे जा गिरी स्विफ्ट कार.

 
  • Vaibhava Pandey
  • 25 Nov 2025
  • 574
image  

 

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर जा गिरी। जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार ड्राइवर को काफी चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार हटवाकर रास्‍ता साफ करवाया। इस हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है।

यह घटना सुबह करीब 8.45 बजे की बताई जा रही है। सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी। मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे नीचे की ओर बने सड़क प्लेटफॉर्म पर गिर गई।

लोगों ने ड्राइवर को पहुंचाया अस्‍पताल

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्‍पताल भिजवाया। कार चालक की हालत सामान्य है पर उसे काफी चोट आई है।


20 साल का राजवीर थ्‍यूड कर रहने वाला

पुलिस ने बताया कि घायल युवक राजवीर सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड का रहने वाला है। युवक ने बताया कि कार मोड़ पर आते ही अचानक फिसल गई और वह संभाल नहीं पाया।


कमर पर चोट और जीभ में कट

डॉक्टरों के मुताबिक, राजवीर के जीभ पर हल्की कट की चोट, कमर पर चोट, तथा शरीर पर घिसरन के निशान हैं। हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने युवक के भाई को सूचना दी, जो मसूरी के लिए रवाना हो चुका है।


सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस की प्राथमिक जांच में वाहन के फिसलने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।


मोड़ों पर मजबूत सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और संकरे मोड़ों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मोड़ों पर सुरक्षा बैरियर मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड बढ़ाने की मांग की है।

 

 
Share
Previous Post
टिहरी में भीषण हादसा, बस गहरी खाई में गिरी, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल... सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
Next Post
मसूरी अल्ट्रा मैराथन 2025: टॉम अल्टर का सपना साकार, 411 धावकों ने बिखेरी उम्मीदों की रफ्तार, जानें विजेताओं के नाम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    दून पुस्तक महोत्सव: 9 दिनों तक चला ज्ञान का उत्सव, इम्तियाज अली और शुभांशु शुक्ला भी पहुंचे.

    • 15 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.