logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • इंडिया आर्मी के त्सेवांग ने जीती मसूरी अल्‍ट्रा मैराथन, 3 घंटे 40 मिनट में पार किए 50 Km

इंडिया आर्मी के त्सेवांग ने जीती मसूरी अल्‍ट्रा मैराथन, 3 घंटे 40 मिनट में पार किए 50 Km.

 
  • Alok Bhadoria
  • 24 Nov 2025
  • 999
image  

 

मसूरी: प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे पहाड़ों के बीच आयोजित मसूरी अल्ट्रा मैराथन में देशभर से पहुंचे धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मंत्री जोशी ने आयोजन समिति के प्रमुख संदीप साहनी, मसूरी के खेल प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि धावकों की टाइमिंग काबिल-ए-तारीफ रही है। देश के विभिन्न भागों से आए प्रतिभागियों ने मसूरी के स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के बीच दौड़ने का अलग ही आनंद लिया। साथ ही आयोजन समिति द्वारा किए गए बेहतर इंतजामों की भी सराहना की।

गणेश जोशी ने कहा कि सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में हाल ही में आदि कैलाश में भी अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया था और आगे अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रधान प्रदेश है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मसूरी और आसपास के क्षेत्र का विकास भी तेजी से हो रहा है और इस तरह के आयोजन पर्यटन वृद्धि और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लद्दाख में तैनात इंडियन आर्मी के जवान त्सेवांग ने 50 किमी की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही रनिंग का शौक है। उन्होंने तीन साल मसूरी के तिब्बती स्कूल में पढ़ाई की और अक्सर मसूरी-देहरादून आते रहे हैं। मसूरी में अल्ट्रा मैराथन की खबर मिलते ही उन्होंने बिना विशेष तैयारी के ही भाग लेने का फैसला किया। त्सेवांग का लक्ष्य 50 किमी की दूरी 3 घंटे 20 मिनट में पूरा करने का था, लेकिन रास्ते में 25 किमी का कठिन चढ़ाई वाला हिस्सा होने के कारण उनका समय बढ़ गया। फिर भी उन्होंने यह दूरी करीब 3 घंटे 40 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान अपने नाम किया।

दिल्‍ली के रनर को मिला तीसरा स्‍थान

50 किमी श्रेणी में तीसरा स्थान पाने वाले दिल्ली के धावक ओम दर्शन ने बताया कि वह सामान्यतः मैदानी क्षेत्रों के प्रदूषित वातावरण में दौड़ते हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे 6000 फीट की ऊंचाई पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने अपना लक्ष्य 4 घंटे 27 मिनट 55 सेकंड में पूरा कर दिया, जो उनके लिए बेस्ट टाइमिंग है। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला आईटीबीपी के जवानों से था, लेकिन सभी ने उनका भरपूर सहयोग किया। आयोजकों के इंतजाम भी बेहतरीन थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए दौड़ या पैदल चलना बेहद जरूरी है। लोगों को दिन में कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य को देना चाहिए।

मसूरी निवासी 18 वर्षीय युवा धावक संचित तेलवान भी इस मैराथन में आकर्षण का केंद्र रहे। संचित चौथी कक्षा से ही दौड़ लगा रहे हैं और उन्हें रनिंग से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि आने वाले समय में वह ओलंपिक में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि खेलों में प्रतिभाग कर अपनी फिटनेस और भविष्य दोनों को बेहतर बनाएं।

दिल्ली की धाविका रेखा रावत ने कहा कि मसूरी में आयोजित अल्ट्रा मैराथन में भाग लेकर उन्हें बेहद आनंद आया। दिल्ली के प्रदूषण भरे वातावरण की तुलना में मसूरी की स्वच्छ हवा और प्राकृतिक सुंदरता में दौड़ लगाना उनके लिए बेहद सुकूनभरा अनुभव रहा। उन्होंने अब तक 50 से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और चार-पांच साल से लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी मैराथन का एलिवेशन चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने सफलतापूर्वक इसे पार किया। मौका मिलने पर वह दोबारा इस आयोजन में भाग लेने आएंगी।

आयोजन समिति के प्रमुख संदीप साहनी ने सभी प्रतिभागियों, खेलप्रेमियों, संस्थाओं, फर्न ब्रेंटवुड और फिकू स्पोर्ट्स और निरंकारी मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और शासन का भी इस आयोजन में विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि मसूरी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अल्ट्रा मैराथन को आगे चलकर मसूरी विंटर लाइन कार्निवल से जोड़ा जाएगा, जिससे एक माह तक शहर में तरहदृतरह की गतिविधियां चलती रहेंगी। इससे पर्यटक संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार व व्यापार में लाभ मिलेगा।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में बढ़ रहा दिन और रात के तापमान का अंतर, पर्वतीय इलाकों में पाला बढ़ा रहा ठंड
Next Post
टिहरी में भीषण हादसा, बस गहरी खाई में गिरी, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल... सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.