logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • UKSSSC Paper Leak प्रकरण में होगी CBI जांच... धरनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी, युवाओं के बीच की ये घोषणा

UKSSSC Paper Leak प्रकरण में होगी CBI जांच... धरनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी, युवाओं के बीच की ये घोषणा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 29 Sep 2025
  • 854
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, पेपर लीक प्रकरण को लेकर युवाओं का धरना चल रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीबीआई जांच की संस्तुति की। पेपर लीक प्रकरण में बड़ा मोड़ आ गया है। आंदोलनरत युवाओं की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचकर सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि पेपर लीक कांड में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। परेड ग्राउंड में बीते 8 दिनों से धरना दे रहे युवाओं की मुख्य मांगों में से एक यह भी थी। अब सरकार ने सीबीआई जांच को मंजूरी देकर युवाओं को बड़ा राहत देने का प्रयास किया है।

एसआईटी कर रही थी जांच

धामी सरकार ने इससे पहले हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने अब तक की जांच में पेपर लीक के मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय अगरौड़ा, टिहरी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी संलिप्त पाया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के बजाय बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों तक पहुंचाई।

इसी प्रकरण में हरिद्वार परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी को भी निलंबित किया गया है। एसआईटी की ओर से मामले की जांच लगातार जारी थी। हालांकि, इस बीच अब सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है।

ऐसे हुआ था पेपर लीक

21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की ओर से स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन केवल 35 मिनट बाद ही हरिद्वार जिले के लक्सर के बहादुरपुर जट गांव स्थित केंद्र से प्रश्नपत्र के तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे आयोग और अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया।

जांच में पाया गया कि आरोपी खालिद मलिक ने प्रश्नपत्र असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भेजे और फिर अपनी बहन साबिया को उत्तर जुटाने की जिम्मेदारी दी। इस नेटवर्क के उजागर होते ही कई अधिकारी और पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में आ गए।
 

युवाओं की बड़ी जीत

पेपर लीक प्रकरण को लेकी पिछले कई दिनों से बेरोजगार युवा आंदोलनरत थे। उनकी मुख्य मांग थी कि पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाए और लीक हुई परीक्षा को रद्द किया जाए। सरकार ने अब सीबीआई जांच की मांग को स्वीकार कर लिया है। युवाओं का कहना है कि जब तक सीबीआई की जांच शुरू नहीं हो जाती और दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
मॉनसून विदा हुआ तो टला जल प्रलय का संकट, लेकिन शुरू हो गई नई आफत
Next Post
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम, मायावती की रणनीति... क्या बढ़ेगी SP-BJP की टेंशन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.