logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पुलिस थाने क्यों पहुंचे राम और रावण? ऋषिकेश में सीता स्वयंवर के बीच रामलीला मंडली में मचा बवाल

पुलिस थाने क्यों पहुंचे राम और रावण? ऋषिकेश में सीता स्वयंवर के बीच रामलीला मंडली में मचा बवाल.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 25 Sep 2025
  • 923
image  

 

ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश के पुराने रेलवे रोड पर स्थित दशकों पुरानी सुभाष बनखंडी श्रीराम लीला कमेटी के परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामलीला रंगमंचन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने और रामलीला के किरदारों तथा रामलीला कमेटी के सदस्यों के खिलाफ हुए मुकदमों से नाराज श्रीरामलीला के सभी पात्रों ने श्रीरामलीला की वेषभूषा में कमेटी के पदाधिकारियों सहित ऋषिकेश कोतवाली में प्रदर्शन कर उनके ऊपर किए गए झूठे मुकदमों का आरोप लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी की मांग करी। और कोतवाली में ही श्रीराम का दरबार सजा डाला।

रामलीला कमेटी के कलाकारों और पदाधिकारियों ने लगाया झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप किया, हनुमान चालीसा का पाठ। मंगलवार की देर रात सुभाष बनखंडी श्रीरामलीला कमेटी के कलाकारों सहित पदाधिकारियों पर हुए मुकदमों को लेकर श्रीरामलीला कमेटी के समस्त कलाकारों श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, हनुमान, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण सहित सभी पात्रों ने रामलीला की वेशभूषा में सजधज कर ऋषिकेश पुलिस कोतवाली पहुंच कर उनके ऊपर किए गए झूठे मुकदमों का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जाहिर कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

पुलिस कोतवाली में विभीषण की बिगड़ी तबीयत, पहुंचाया अस्पताल

कई घंटों तक चले हाई बोल्टेज प्रदर्शन के चलते विभीषण की तबीयत अचानक कोतवाली में ही बिगड़ गई। जिसे तत्काल पैदल ही रामलीला कमिटी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने विभीषण की स्थिति गम्भीर देखते हुए उपचार कर भर्ती कर लिया।

रामलीला करने, श्रीराम बारात निकालने, दशहरे वाले दिन रावण दहन के लिए शोभायात्रा निकालने की मांग

श्री रामलीला कमेटी की तरफ से प्रस्तावित रामलीला करने और राम बारात निकालने, दशहरे के दिन रावण दहन करने के लिए शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति ना मिलने के साथ ही आए दिन कलाकारों और पदाधिकारियों पर होने वाले मुकदमों से परेशान होकर अपनी गिरफ्तारी देने की मांग ऋषिकेश पुलिस कोतवाली से करी।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री ने लगाया पूर्व पदाधिकारियों पर संपत्ति कब्जा करने और सरकार को गुमराह करने का आरोप। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा और महामंत्री योगेश कालरा ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ में बैठे एक व्यक्ति और रामलीला कमेटी से जुड़े रहे पूर्व पदाधिकारियों सहित कुछ अन्य राजनीतिक रसूखदार लोगों द्वारा कमेटी और उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से सरकार और प्रशासन को गुमराह और भ्रमित कर स्थानीय कलाकारों, संगीतज्ञ तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों पर लगातार मुकदमे किये जा रहे हैं। तथा उन्हें हिन्दू आस्था से जुड़ी रामलीला किए जाने से रोका जा रहा है।

उपजिलाधिकारी ने दिया अनुमति का आश्वासन

कोतवाली परिसर में घंटों चले प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोन पर श्री रामलीला कमेटी को रामलीला मंचन किए जाने और रावण दहन के लिए शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी से करी रामलीला रुकवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। रामलीला कमेटी ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि उनके द्वारा जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर रामलीला को रुकवाने का प्रयास करने वाले षड्यंत्रकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामलीला के सभी कलाकारों और पदाधिकारियों पर हुए झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए। और धार्मिक कार्यक्रम से राजनीति को दूर रखा जाए।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून, नैनीताल-चमोली में होगी हल्की बारिश, मानसून जाने से पहले धूप और गर्मी ने किया बेहाल
Next Post
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग-चमोली में हल्की बारिश की संभावना, मैदानी क्षेत्रों से मानसून लौटा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.