logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • काशीपुर में 'I Love Mohammad' जुलूस: उपद्रवियों ने पुलिस की फाड़ी वर्दी... गरजा बुलडोजर

काशीपुर में 'I Love Mohammad' जुलूस: उपद्रवियों ने पुलिस की फाड़ी वर्दी... गरजा बुलडोजर.

 
  • Devesh Pandey
  • 22 Sep 2025
  • 670
image  

 

उधमसिंह नगर/ देहरादून: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में अल्ली खां क्षेत्र में रविवार देर रात बिना अनुमति 'आई लव मोहम्मद' जुलूस निकालने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, गाली-गलौज की गई, और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन नामजद और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने उपद्रव स्थल पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया, जिससे सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया।

बिना अनुमति जुलूस ने मचाया बवाल

रविवार रात 9:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अल्ली खां क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग 'आई लव मोहम्मद' जुलूस निकाल रहे हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और जुलूस आयोजकों से अनुमति मांगी। इस पर भीड़ भड़क गई और कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस ने जब जुलूस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, उनकी वर्दी फाड़ी गई, और डायल 112 गाड़ी सहित थाने के वाहनों के शीशे और बोनट तोड़ दिए गए।

सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी

हालात बिगड़ते देख एसपी सिटी अभय सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। काशीपुर कोतवाली के एसआई अनिल जोशी की तहरीर पर समाजवादी पार्टी के नदीम अख्तर, हनीफ गांधी, और दानिश चौधरी सहित 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की जांच टांडा चौकी इंचार्ज एसआई सुनील सुतेड़ी को सौंपी गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान शुरू की और 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपियों ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
 

प्रशासन का बुलडोजर एक्शन

घटना के बाद प्रशासन ने उपद्रव की शुरुआत वाली जगह पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के साथ साफ संदेश दिया गया कि दंगा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर में डेरा डाल लिया है और पीएसी की तैनाती कर दी गई है।

उन्होंने कहा, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दंगा निरोधी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
 

पुलिस अधिकारियों का बयान

एसपी सिटी अभय सिंह ने कहा, कुछ लोगों ने जुलूस निकालकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उत्तराखंड में कानून का राज है, गुंडाराज नहीं चलेगा। उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जोड़ा, घर-घर तलाशी ली जा रही है। जनता से अपील है कि ऐसे अराजक तत्वों को बढ़ावा न दें।

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी में चार दिन से लापता पत्रकार की कार नदी में मिली, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप...जताई साजिश की आशंका
Next Post
केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की प्लेट लगाने का मामला, BKTC को कमिश्नर से मिली क्लीन चिट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    11 दिन बाद फिर मनेगी दिवाली! वीर योद्धा माधो सिंह की वो जंग, जिसकी खुशी में आज भी जगमगाते हैं पहाड़.

    • 12 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 बारातियों की मौत, दुर्गम पहाड़ी में 6 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन.

    • 17 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.