logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून, टिहरी, हरिद्वार में भारी बारिश का येलो अलर्ट, त्रस्‍त हो गई जनता

देहरादून, टिहरी, हरिद्वार में भारी बारिश का येलो अलर्ट, त्रस्‍त हो गई जनता.

 
  • Priyanka Thapa
  • 20 Sep 2025
  • 963
image  

 

 देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 20 सितंबर 2025: उत्तराखंड ds पर्वतीय इलाकों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान जितनी बारिश होती है उससे अधिक बारिश 19 दिनों में हो चुकी है। प्रदेश भर में अब तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर और देहरादून में हुई है। एक से 19 सितंबर तक सिर्फ देहरादून में ही 446.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 160 फ़ीसदी ज़्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून की विदाई से पहले देहरादून में बारिश इस आंकड़े को भी पार कर सकती है। आपदा वाले दिन सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में अकेले सहस्त्र धारा में ही 264.0 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो सामान्य से बहुत अधिक है।

वहीं अभी भी मॉनसून की विदाई के लिए इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर सितंबर के आखिरी दिनों में मॉनसून की विदाई होती है लेकिन यहां अभी भी बारिश हो रही है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश हुई है और अब लोग बारिश से त्रस्त हो गए हैं।

जिस कारण लोग अब मॉनसून की विदाई का इंतजार कर रहे हैं । फिलहाल बारिश के दौर को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मॉनसून की तिथि घोषित नहीं की गई है।

देहरादून में आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वही अभी तक कुल 10 लोग लापता है। लापता लोगों को तलाशने के लिए के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरफ अभियान चला रही है। वहीं आपदा क्षेत्र में मलबे में दबे पशुओं के अवशेष अब लोगों के लिए स्वास्थ्य चुनौतियों का कारण बन सकते हैं।

इन शवों में कई तरह के वाइरस को पनप सकते हैं जो लोगों को बीमार भी कर सकते हैं। यह वायरस मलबे की गंदगी से उड़ने वाली हवा और पानी के माध्यम से आदमी के शरीर में जाते हैं। इनकी चपेट में आने वाले लोगों में शुरुआत में बुखार, सर दर्द और पेट दर्द जैसी कोई समस्या हो जाती हैं। बाद में यही बीमारी किडनी फेफड़े और ब्रेन संक्रमित होने का कारण बन जाते हैं।

 

 
Share
Previous Post
सहस्रधारा में खत्म नहीं हुआ है संकट: 60 परिवारों के अस्तित्व पर मंडरा रहा है खतरा, कहीं ढह न जाए घर
Next Post
धराली के जख्मों पर मरहम लगाने के प्रयास में उत्तराखंड सरकार किसानों से सेब खरीदेगी।
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.