logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में सेनेटरी पैड पर हंगामा, 6 से सीधा 15 रुपये... सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को थमाए कट्टे

उत्तराखंड में सेनेटरी पैड पर हंगामा, 6 से सीधा 15 रुपये... सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को थमाए कट्टे.

 
  • Shubham Sehgal
  • 19 Sep 2025
  • 1095
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में नमक में रेत की मिलावट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सेनेटरी पैड को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोर्चा खोल दिया है। इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेनेटरी पैड बेचने के लिए बड़े-बड़े कट्टे थमा दिए गए हैं। जिस पर इनका गुस्सा फूट पड़ा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभाग पर शोषण करने का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड पिछले दिनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर रेत मिला नमक मिलने से प्रदेश भर में बवाल मचा हुआ था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ है और अब सेनेटरी पैड बेचने के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पारा चढ़ा हुआ है। सरकार ने इन्हें सेनेटरी पैड बेचने का काम सौंपा है। इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी का कहना है कि विभाग ने आज उन्हें ये कट्टे थमा दिए हैं और अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बेचने लिए कहा जा रहा है।

रेखा नेगी का कहना है कि पहले सरकार ने इसे निशुल्क देने की घोषणा की थी, लेकिन आज सरकार इनका पैसा ले रही है। उनका आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेनेटरी पैड बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके साथ ही नेगी ने सवाल उठाया है कि अब सरकार ये भी बता दे कि आंगनबाड़ी की बहनें इन सेनेटरी पैड को बेचने के लिए कहां बैठे। वहीं, जब वे महिलाओं से इन सेनेटरी पैड को खरीदने के लिए कह रहे हैं तो उनका साफ कहना होता है कि इनकी क्वालिटी बेहद घटिया है, इसीलिए वे इन्हें नहीं खरीदती हैं।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी का कहना है कि सरकार ये सेनेटरी पैड निशुल्क बांटने के लिए दें। इस तरह से पैसे बढ़ा कर बेचने का दबाव बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का षोशण किया जा रहा है। वहीं, अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि पहले सेनेटरी पैड का एक पैकेट छह रुपये में बेचा जाता था, जिसमें से पांच रुपये विभाग में जमा करने होते थे और एक रुपये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलते थे, लेकिन अब इसके दाम बढ़ा कर 15 रुपये कर दिए गए हैं, जिस पर लोगों ने इसे खरीदने से इनकार कर दिया है।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून: मां-बाप का साया तो था नहीं, आपदा में 1 कमरे का घर भी बह गया, थम नहीं रहे अभागी पूजा के आंसू
Next Post
सहस्रधारा में खत्म नहीं हुआ है संकट: 60 परिवारों के अस्तित्व पर मंडरा रहा है खतरा, कहीं ढह न जाए घर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.