logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा; एक शव बरामद, कई लापता; दो को हेलीकॉप्टर से बचाया गया

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा; एक शव बरामद, कई लापता; दो को हेलीकॉप्टर से बचाया गया.

 
  • Dhirender Singh
  • 18 Sep 2025
  • 818
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। देहरादून आपदा के बाद अब चमोली के नंदानगर में बादल फटने की प्राकृतिक आपदा हुई है। देर रात धुर्मा गांव में भारी बारिश (बादल फटने) से करीब 5-6 मकान क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है। वहीं अचानक पानी आने से कई लोग लापता हो गए। अब तक एक शव बरामद किया गया है। वहीं दो लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

सूचना के मुताबिक फिलहाल जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। बादल फटने की ये घटना नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में हुई है। यहां देर रात का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घर के सामने से काफी तेज रफ्तार में पानी बहता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक सुबह तड़के एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है।

चमोली में दो गांव के कई लोग लापता: राज्य आपदा प्रबंधन

राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने चमोली नंदनगर में बादल फटने की घटना पर जानकारी दी है। चमोली जिले में नंदनगर घाट नाम की जगह है, वहां एक गांव में बादल फटा है। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुन्तरि लगाफाली गांव के 8 लोग और धुर्मा गांव के 2 लोग लापता हैं। तलाशी अभियान जारी है, जिन इलाकों में आपदा की स्थिति बनी हुई है, वहां राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

 

#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: On cloudburst in Nandnagar and Chamoli, Secretary of State Disaster Management and Rehabilitation Vinod Kumar Suman says, "There is a place Nanda Nagar Ghat in Chamoli district, there has been a cloudburst in a village there. Many houses have been… pic.twitter.com/GqaoeSlpZB

— ANI (@ANI) September 18, 2025

सुबह-सुबह दिखा मायूस करने वाला मंजर

वहीं एनडीआरएफ भी नंदप्रयाग के लिए गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो गई। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल टीम, तीन 108 एंबुलेंस मौके पर रवाना कर दी गई है। देर रात अचानक आई आपदा से हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं गुरुवार सुबह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें नदी किनारे बना एक घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। वहीं पास में काफी मलबा पहाड़ों से बहकर जमा हो गया है। कुछ स्थानीय लोगों ऊंचे पहाड़ों से मलबा गिरने का दृश्य देखकर काफी परेशान और दुखी नजर आए।

देहरादून और हरिद्वार में रेड अलर्ट

ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार सुबह मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे देहरादून और हरिद्वार के भारी बारिश होगी। पौड़ी और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

ताजा अपडेट के मुताबिक अतिवृष्टि से प्रभावित नंदानगर क्षेत्र में राहत-बचाव का कार्य जारी है। वहीं अब तक 1 शव बरामद किया गया है। दो ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगातार मौके पर अभियान में जुटी हैं।

 

 
Share
Previous Post
बेली ब्रिज 48 घंटे में बनकर तैयार, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खुशी
Next Post
देहरादून: मां-बाप का साया तो था नहीं, आपदा में 1 कमरे का घर भी बह गया, थम नहीं रहे अभागी पूजा के आंसू
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.