Live Updates of Sahastradhara Dehradun Cloudburst: मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ तीव्र बारिश के आसार हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने की घटना के बाद भी राजधानी में राहत की संभावना नहीं है। इसके अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की उम्मीद है। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने से अफरातफरी मच गई। मुख्य बाजार में मलबा आने की वजह से बड़े होटलों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर करीब 100 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश हो रही है।