logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • अब दूसरे राज्यों के लोग उत्तराखंड में नहीं चला पाएंगे होमस्टे, बड़े बदलाव की तैयारी

अब दूसरे राज्यों के लोग उत्तराखंड में नहीं चला पाएंगे होमस्टे, बड़े बदलाव की तैयारी.

 
  • Shubham Sehgal
  • 12 Sep 2025
  • 789
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में दूसरे प्रदेशों से आए लोग अब होम स्टे योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। पर्यटन विभाग अपनी होमस्टे योजना को अब केवल राज्य के स्थायी निवासियों तक सीमित करने की तैयारी कर रहा है। यह कदम बाहरी लोगों द्वारा योजना का “दुरुपयोग” कर व्यावसायिक संपत्तियां चलाने के मामलों के बाद उठाया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर सोमवार को होमस्टे ऑपरेटर, टूर ऑपरेटर, होटल एसोसिएशन और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई।

पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने कहा, “स्थानीय परिवारों को सहयोग देने और राज्य की संस्कृति व भोजन को प्रदर्शित करने के लिए शुरू की गई इस योजना का अन्य राज्यों के लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे अपने घरों को होमस्टे के रूप में पंजीकृत कर लेते हैं, घरेलू बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं और खुद वहां रहने के बजाय स्टाफ रखते हैं। यह इस परियोजना के मूल उद्देश्य को ही नकार देता है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे ऑपरेटर अब बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत पंजीकरण करा सकेंगे, जो शहरी क्षेत्रों में लागू होती है और जिसमें 1 से 6 कमरे तक की अनुमति है। सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि जो होमस्टे अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे 60 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन कराएं नहीं तो उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना और कड़ी कार्रवाई होगी।

पर्यटन सचिव ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन एवं ट्रैवल बिजनेस पंजीकरण विनियम 2014 (संशोधित 2016) में बदलाव के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। प्रमुख बदलावों में होमस्टे को गैर-व्यावसायिक मानते हुए बिजली व पानी कर से छूट देना, पंजीकरण अवधि को 5 वर्ष करना (बाद में शुल्क देकर नवीनीकरण) और दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी को कड़ा करना शामिल है। राज्य में वर्तमान में 5,000 से अधिक पंजीकृत होमस्टे हैं। गर्ब्याल ने कहा, “हमने हितधारकों से सुझाव ले लिए हैं और जल्द ही प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखेंगे।”

 

 
Share
Previous Post
नेपाल हिंसा में देहरादून की महिला की मौत, शव भारत लाने के लिए भटक रहा पति, सरकार से मदद की गुहार
Next Post
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्रीय सहायता अपर्याप्त... हरीश रावत निराश, महेंद्र भट्ट का पलटवार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.