logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 30 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • सॉरी मम्‍मी-पापा, अब दर्द बर्दाश्‍त नहीं कर पाऊंगा... कहकर हल्द्वानी के यूट्यूबर ने किया आखिरी वीडियो अपलोड

सॉरी मम्‍मी-पापा, अब दर्द बर्दाश्‍त नहीं कर पाऊंगा... कहकर हल्द्वानी के यूट्यूबर ने किया आखिरी वीडियो अपलोड.

 
  • Alok Bhadoria
  • 11 Sep 2025
  • 1085
image  

 

देहरादून/हल्‍द्वानी: हल्द्वानी में जब 22 साल के यूट्यूबर ने अपना वीडियो अपलोड किया तो वह व्‍यूज के लिए नहीं था। वह उसके जीवन का आखिरी वीडियो था। अपने मम्‍मी-पापा के नाम आखिरी संदेश था। सजल कमर और पेट के दर्द से बहुत परेशान था। वह नहीं चाहता था कि उसके जाने के बाद लोग उसके बारे में, परिवार के बारे में अफवाहें उड़ाएं। वह नहीं चाहता था कि उन बातों को सुनकर उसके मम्‍मी-पापा परेशान हों। इसके बाद उसने अपना गला रेत लिया... और मम्‍मी-पापा, भाई सबको जीवन भर का दुख दे गया।

यह सब करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी और कहा मम्मी पापा! रियली सॉरी, अब मैं और दर्द नहीं सह सकता। इस वीडियो में उसने अपनी बीमारी और दर्द के बारे में बताया। उसने साफ किया कि उसकी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

पीठ और पेट में दर्द था

सजल ने सोमवार को लगभग चार बजे यूट्यूब पर यह वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने बताया कि उसे ढाई-तीन महीने पहले कमर में दर्द शुरू हुआ था। उसे स्लिप डिस्क की समस्या थी। उसने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। कुछ दिन पहले वह सीढ़ियों से गिर गया था। इसके बाद उसमें 2024 में हुए आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) के लक्षण फिर से दिखने लगे।

sajal

सजल जोशी

इस तरह उसकी कमर के साथ पेट में भी दर्द होने लगा था। सजल का कहना था कि उसने दर्द को बर्दाश्त करने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। सजल ने कहा कि वह यह वीडियो इसलिए अपलोड कर रहा है ताकि लोग उसकी मौत के बारे में गलत बातें न फैलाएं।

माता-प‍िता समेत सबसे मांगी माफी

वीडियो में सजल ने अपने माता-पिता से माफी मांगी। सजल ने अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उसके लिए सब कुछ किया। उन्होंने उसे पढ़ने, खेलने और हर काम की आजादी दी। सजल ने कहा कि उसके माता-पिता ने उसे हमेशा समझा। उसने अपने दोस्तों, माता-पिता, चाचा-चाची और उन सभी लोगों से माफी मांगी जिन्हें उसने अपनी 22 साल की जिंदगी में कभी परेशान किया हो।

साढ़े आठ हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर

सजल यूट्यूब पर वीडियो बनाता था। उसके चैनल पर 63 वीडियो अपलोड हैं और साढ़े आठ हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करता था, तमाम स्कैम से बचने के लिए जरूरी जानकारी देता था। उसके चैनल पर कई प्रेरणादायक वीडियो भी हैं। दो साल पहले वह नियमित रूप से वीडियो अपलोड करता था, लेकिन 17 अगस्त 2023 के बाद उसका अगला वीडियो 21 जुलाई 2025 को आया। आखिरी वीडियो उसने अपनी मौत वाले दिन ही अपलोड किया था।
 

भाई ने विदेश में देखा वीडियो

सजल दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई विदेश में पायलट की ट्रेनिंग ले रहा है। पुलिस के अनुसार, सजल के भाई ने भी उसका वीडियो देखा था। इसके बाद उसने अपने परिवार वालों को फोन किया। पुलिस जांच में पता चला है कि सजल ने आत्महत्या की पूरी योजना बना ली थी। उसने जिस चाकू से अपना गला काटा, वह उसने ऑनलाइन मंगाया था।

 

 
Share
Previous Post
पीएम मोदी ने उत्तराखंड में मानसून से हुई तबाही का जायजा लिया, 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान, अनाथ बच्चों पर भी घोषणा
Next Post
नेपाल हिंसा में देहरादून की महिला की मौत, शव भारत लाने के लिए भटक रहा पति, सरकार से मदद की गुहार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अग्निवीरों के आरक्षण पर फंसा नया पेच, चार साल की सेवा पूरी करने वालों को ही मिलेगा लाभ? केंद्र करेगा फैसला.

    • 16 Nov 2026
  • image

    धामी सरकार ने आपदा प्रबंधन को बनाया हाईटेक: हर साल 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस.

    • 25 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर लापता आठ लोगों में से दो के शव बरामद, लापता लोग बंगाल-यूपी के हैं.

    • 04 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.