logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 30 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव में EVM का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता? जानिए इसके पीछे की वजह

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव में EVM का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता? जानिए इसके पीछे की वजह.

 
  • Kunal Kataria
  • 08 Sep 2025
  • 1119
image  

 

नई दिल्ली: अब तक पांच लोकसभा चुनाव और 130 से अधिक विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की जा चुकीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा और राज्य विधान परिषद चुनावों में नहीं किया जा सकता। इसकी वजह यह है कि ये मशीन लोकसभा और विधानसभाओं जैसे प्रत्यक्ष चुनावों में मत संग्रहक के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन की गई हैं, जिसमें मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने वाला बटन दबाते हैं और सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले को निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है।
 

तो वजह से ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता

लेकिन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव एकल संक्रमणीय मत (सिंगल ट्रांसफेरेबल वोट) के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार होते हैं। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंतर्गत एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से प्रत्येक मतदाता उतनी ही वरीयताएं अंकित कर सकता है, जितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे होते हैं। उम्मीदवारों के लिए ये प्राथमिकताएं मतदाता द्वारा मतपत्र के स्तंभ 2 में दिए गए स्थान में उम्मीदवारों के नामों के सामने वरीयता क्रम में 1, 2, 3, 4, 5 इत्यादि अंक दर्ज करके अंकित की जाती हैं।

सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार पी सुदर्शन रेड्डी चुनावी मैदान में

राजग उम्मीदवारसी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार पी सुदर्शन रेड्डी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में हैं। यह चुनाव 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के कारण आवश्यक हो गया है। राज्यसभा चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भी मतदान और मतगणना एक ही दिन होती है।

अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम इस मतदान प्रणाली को पंजीकृत करने के लिए डिज़ाइन नहीं की गई हैं। ईवीएम मत संग्रहक होती हैं और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत मशीन को वरीयता के आधार पर मतों की गणना करनी होगी और इसके लिए एक बिलकुल अलग तकनीक की आवश्यकता पड़ेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो, एक अलग प्रकार की ईवीएम की आवश्यकता होगी।
 

क्या है ईवीएम का इतिहास

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ईवीएम की कल्पना सबसे पहले 1977 में की गई थी और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद को इसे डिजाइन करने एवं विकसित करने का काम सौंपा गया था। वर्ष 1979 में एक प्रोटोटाइप विकसित किया गया, जिसे 6 अगस्त 1980 को निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। जब ईवीएम लाने पर व्यापक सहमति बन गई तो सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु को ईवीएम के निर्माण के लिए ईसीआईएल के साथ सहयोजित किया गया।
 

ईवीएम का उपयोग पहली बार

इन मशीनों का पहली बार मई 1982 में केरल विधानसभा चुनाव में उपयोग किया गया था। हालांकि, इसके उपयोग को निर्धारित करने वाले किसी विशिष्ट कानून के अभाव के कारण उच्चतम न्यायालय ने उस चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके बाद, 1989 में संसद ने चुनावों में ईवीएम के उपयोग का प्रावधान करने के लिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन किया।

ईवीएम के प्रयोग पर आम सहमति 1998 में ही बन सकी और मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा दिल्ली के 25 विधानसभा क्षेत्रों में इसका उपयोग किया गया। मई 2001 में तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। तब से, निर्वाचन आयोग हर राज्य के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल करता रहा है।

 

 
Share
Previous Post
नेपाल की ओली सरकार GEN-Z के आगे झुकी, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाया, हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 20 की मौत और 300 घायल
Next Post
बारिश और धूप से गर्मी और उमस से परेशान, जानें पहाड़ों से मैदानों तक मौसम का हाल.
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    जब 9 नवंबर 2000 को बदला देश का नक्शा, 5 लोकसभा और 70 विधानसभा सीटों वाले राज्य की कहानी.

    • 12 Nov 2026
  • image

    देहरादून में भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा यूरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत.

    • 05 Nov 2026
  • image

    नैनीताल: नैना पीक ट्रैक पर दोस्तों के साथ घूमने गया बिहार का छात्र अर्नव सिंह लापता, एक हफ्ते बाद भी नहीं लगा सुराग.

    • 14 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.