logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तराखंड रजत जयंती समारोह का शुभारंभ: सीएम धामी ने मेगा लकी ड्रा निकाला, दो विजेताओं को मिली इलेक्ट्रिक कार

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह का शुभारंभ: सीएम धामी ने मेगा लकी ड्रा निकाला, दो विजेताओं को मिली इलेक्ट्रिक कार.

 
  • Shubham Sehgal
  • 31 Oct 2025
  • 595
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के समारोह का शुभारंभ राज्य कर विभाग की ‘बिल लाओ-इनाम पाओ’ योजना के तहत आयोजित मेगा लकी ड्रा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लकी ड्रा निकालकर विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस ड्रा में नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं को फोन पर बधाई भी दी।

इलेक्ट्रिक कार से माइक्रोवेव तक पुरस्कार

इस मेगा लकी ड्रा में कुल 1888 विजेता चुने गए। इनमें दो विजेताओं को इलेक्ट्रिक कार, 16 को कार, 20 को स्कूटर, 50 को मोटरसाइकिल, 100 को लैपटॉप, 200 को स्मार्ट टीवी, 500 को टैबलेट और 1000 विजेताओं को माइक्रोवेव सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

263 करोड़ का लेनदेन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस नवोन्मेषी योजना से राज्य के राजस्व संग्रहण में नई ऊर्जा आई है। योजना के तहत अब तक 6 लाख 50 हजार बिल अपलोड किए जा चुके हैं, जिनमें 263 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ है। इससे व्यापारी वर्ग में कर अनुपालन की संस्कृति को बल मिला है और प्रदेश की राजस्व प्राप्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

व्यापार को पारदर्शी बनाने पर जोर

उन्होंने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनी है और व्यापारियों को भी सुविधा प्रदान कर रही है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इज ऑफ डूइंग बिजनेस और वार्षिक व्यापार सुधार कार्य योजना के जरिए निवेश तथा उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। वित्तीय प्रबंधन में मितव्ययिता और संसाधनों के कुशल उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि हर खरीदारी पर बिल अवश्य लें और लेनदेन को पारदर्शी बनाकर राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में धूप और बादलों की आवाजाही से पल-पल बदल रहा मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
Next Post
कैलाश मानसरोवर रूट और आदि कैलाश मार्ग पर छियालेख में होने वाली घटनाओं पर लगेगी रोक, BRO बनाएगा टनल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.