logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • दुल्हन उत्तराखंड में, दूल्हा कुवैत में... वीडियो कॉल के ज़रिए हुई शादी

दुल्हन उत्तराखंड में, दूल्हा कुवैत में... वीडियो कॉल के ज़रिए हुई शादी.

 
  • Vivek Mishra
  • 30 Oct 2025
  • 1055
image  

 

उधम सिंह नगर/देहरादून: एक वीडियो कॉल, कुवैत में बैठा दूल्हा और उत्तराखंड की दुल्हन ने तीन बार कबूल है कहा और उनका निकाह हो गया। यह डिजिटल निकाह उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से डिजिटल निकाह का मामला सामने आया है। यह डिजिटल निकाह कुवैत में बैठे दूल्हे और उधम सिंह नगर की दुल्हन का हुआ है।

बाकायदा दोनों परिवारों की मौजूदगी में मौलवी ने निकाह करवाया। दुल्हन की रुखसती दूल्हे के छुट्टी पर आने के बाद होना तय किया गया है। डिजिटल युग में मोबाइल के जरिए तलाक के कई केस सामने आए हैं तो वहीं फोन और वीडियो कॉल अक्सर रिश्तो में दरार डालने वाले भी साबित हुए हैं। उत्तराखंड में इसके उलट मामला सामने आया है। यहां एक वीडियो कॉल के जरिए दो लोगों ने निकाह का कबूलनामा किया और बंधन में बंध गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दूल्हा पिछले 3 साल से कुवैत में रहकर निजी कार चलाता है।

निकाह की बात दो महीने पहले शुरू हुई। जसपुर निवासी रफीक साहब ने अपने बेटे का रिश्ता उसी मोहल्ले की लड़की से तय किया। रिश्ता होने के बाद दोनों परिवारों ने एक साधारण समारोह में निकाहनामा पढ़वाया। मौलवी साहब, गवाह, वकील और परिवार के लोगों की मौजूदगी में दूल्हे को वीडियो कॉल किया गया। मौलवी ने दूल्हे से निकाह के लिए सहमति मांगी और दूल्हे ने तीन बार कबूल है कहा, जिसके बाद निकाह हो गया।

मौके पर मौजूद गवाहों ने हामी भरते हुए कागजातों पर हस्ताक्षर किए। इस डिजिटल निकाह के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। दूल्हे के भाई नाजिम ने बताया कि दुल्हन की रुखसती ईद-उल-फितर पर कराई जाएगी। तब दूल्हा कुवैत से भारत लौटेगा। वहीं, इस डिजिटल शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं भी हो रही हैं।

 

 
Share
Previous Post
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, जानें किसे मिलेगा लाभ
Next Post
धरती के पास एक नहीं अब हैं दो चांद, NASA ने कर दिया कन्फर्म, जान लीजिए क्या है Quasi Moon जो 50 साल रहेगा साथ
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.