logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • यहां की ठंड और वादियां बस मन मोह लेती हैं... पहाड़ों की रानी मसूरी अपने असली रंग में लौटी, जानिए पर्यटक क्या बोले

यहां की ठंड और वादियां बस मन मोह लेती हैं... पहाड़ों की रानी मसूरी अपने असली रंग में लौटी, जानिए पर्यटक क्या बोले.

 
  • Vishal Choubey
  • 24 Oct 2025
  • 867
image  

 

मसूरी: लंबे समय की सुस्ती के बाद एक बार फिर पहाड़ों की रानी मसूरी अपने असली रंग में लौट आई है। अक्टूबर की गुलाबी ठंड और सुहावने मौसम ने देश-विदेश के पर्यटकों को इस हिल स्टेशन की ओर खींच लाया है। छुट्टियों के सीजन में यहां की सड़कों पर रौनक लौट आई है। माल रोड पर शाम ढलते ही सैलानियों की चहल-पहल, चाय और कॉफी की खुशबू, और कैमरे की फ्लैश के साथ मसूरी फिर से मुस्कुरा उठी है।

स्थानीय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल बताते हैं। पिछले कई हफ्तों से होटल खाली पड़े थे। अब हालात ऐसे हैं कि बुकिंग मिलना मुश्किल हो गया है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से ही ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होने बताया कि पर्यटन ही मसूरी की जीवनरेखा है और सैलानियों की वापसी ने स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भर दी है। मसूरी टैक्सी यूनियन के महामंत्री राकेश कुठाल के मुताबिक अब दिनभर गाड़ियां बुक रहती हैं। सुबह से रात तक यात्रियों को घूमाने का सिलसिला जारी है। दो महीने की मंदी के बाद अब आमदनी दोगुनी हो गई है। वहीं माल रोड के फोटोग्राफर, रिक्षा चालक और पटरी दुकानदार भी खुश हैं। उनके मुताबिक, सैलानियों की भीड़ ने फिर से बाजारों में जान डाल दी है।

दिल्ली से आए पर्यटक राजीव मल्होत्रा कहते हैं, “मसूरी की ठंडी हवाएं चेहरे को छू जाएं तो सारी थकान मिट जाती है। यहां का मौसम और नजारे किसी जादू से कम नहीं। वहीं लखनऊ से आईं नीति गुप्ता का कहना है, “कैंपटी फॉल और कंपनी गार्डन की खूबसूरती देख कर दिल खुश हो गया। माल रोड की शामें यादगार हैं। कैंपटी फॉल, कंपनी गार्डन, गन हिल, झड़ीपानी और लाल टिब्बा जैसे प्रसिद्ध स्थल इन दिनों सैलानियों से खचाखच भरे हैं। कई विदेशी सैलानी भी यहां पहुंचकर पहाड़ी संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।

सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है। नगर पालिका की टीम लगातार सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं पर नजर रखे हुए है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि मसूरी की अर्थव्यवस्था काफी हद तक सैलानियों पर निर्भर है। गर्मियों के बाद बारिश के मौसम में आई सुस्ती अब पूरी तरह खत्म होती दिख रही है। अब हर कोई उम्मीद जता रहा है कि यह रौनक नवंबर तक बनी रहे।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ मंदिर के कपाट भाई दूज पर छह महीने के लिए बंद हो गए, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे।
Next Post
देहरादून समेत मैदानी इलाकों में दिन गर्म, बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में माइनस में तापमान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026
  • image

    रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 बारातियों की मौत, दुर्गम पहाड़ी में 6 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन.

    • 17 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.