logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • आधी रात को बॉयज हॉस्टल से आ रही थी ये कैसी आवाज! लाठी लेकर पहुंचे सिक्‍योरिटी गार्ड और फिर...

आधी रात को बॉयज हॉस्टल से आ रही थी ये कैसी आवाज! लाठी लेकर पहुंचे सिक्‍योरिटी गार्ड और फिर....

 
  • Vishal Choubey
  • 14 Oct 2025
  • 599
image  

 

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज के अर्धनग्न छात्रों का हॉस्टल में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इनके सुरक्षाकर्मियों की चेतावनी के बाद भी जब छात्र मनमानी करते रहे तो पुलिस कुछ छात्रों को पकड़कर कोतवाली ले गई। उन्हें इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी। इस पूरे मामले में प्राचार्य ने जांच समिति गठित की है। वहीं हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, दून अस्पताल चौक स्थित मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में देर रात जमकर हंगामा हुआ। हॉस्टल से देर रात गाने की तेज आवाज आ रही थी तो कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। वहीं कुछ छात्रों ने तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध भी किया, जिसको लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। इस दौरान जब हॉस्टल के सुरक्षाकर्मी पार्टी कर रहे छात्रों के पास पहुंचे तो छात्र उनसे भी भिड़ गए। वहीं वीडियो बनाने वाले के साथ भी मेडिकल छात्रों की हाथापाई हो गई। इसके बावजूद जब मेडिकल छात्र नहीं माने तो सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने दो चीता पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने मेडिकल छात्रों से डीजे बंद करने को कहा तो यह उनसे भी भिड़ गए। मेडिकल छात्रों के न मानने पर ड्यूटी ऑफिसर भी मौके पर पहुंचे और डीजे बंद करवाया। हंगामा कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस कोतवाली ले गई और चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस ने दी जानकारी

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि कुछ छात्रों और छात्राओं ने देर रात पार्टी का आयोजन किया था। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों को डीजे बंद करने के लिए भेजा गया था। लेकिन छात्र नहीं माने जिसके बाद कुछ छात्रों को कोतवाली बुलाया गया था। शहर कोतवाल ने बताया कि इन छात्रों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हरकतें ना करें। कोतवाल ने कहा कि इस तरह की अराजकता पूर्ण घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी छात्रों को अनुशासन में रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टरों में भारी आक्रोश

वहीं पीजी हॉस्टल की इस घटना के बाद से डॉक्टरों में भी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि मामला तब बिगड़ जब एक व्यक्ति ने न्यूरो सर्जन डॉक्टर अमित का कॉलर पकड़ लिया और पुलिस के साथ छात्रों को हॉस्टल से बाहर ले जाने की कोशिश की। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों ने आज पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया। दूसरी ओर प्राचार्य डॉ गीता जैन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमएस डॉ एनएस बिष्ट की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी गठित की है। यह कमेटी आज अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेंगी। डीएमएस डॉ नंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि हॉस्टल में रात के समय तेज म्यूजिक बजाना और गेट पर शाम के समय किसी भी व्यक्ति की एंट्री ना होना लापरवाही को दर्शा रहा है।
 

जांच जारी

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन ने बताया कि घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा घटना के दौरान बाहरी लोग भी अंदर घुस गए थे। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों से भी जवाब मांगा गया है। मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
चमोली में फूलों की घाटी बर्फ से लकदक, सर्द हवाएं करा रहीं ठंड का अहसास
Next Post
धामी कैबिनेट में आठ प्रस्तावों को मंजूरी, फ्रीज जोन में आंशिक संशोधन, ऑनलाइन विवाह पंजीकरण में भी बदलाव
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.