logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • लंबी चलेगी इस बार सर्दी, मार्च तक टलेगा बसंत! ला-नीना इफेक्‍ट पर मौसम वैज्ञानिकों ने दे दी बड़ी चेतावनी

लंबी चलेगी इस बार सर्दी, मार्च तक टलेगा बसंत! ला-नीना इफेक्‍ट पर मौसम वैज्ञानिकों ने दे दी बड़ी चेतावनी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 08 Oct 2025
  • 994
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में असामान्य रूप से लंबी और कठोर सर्दियों की तैयारी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस बार ला नीना इफेक्‍ट के कारण भारी बर्फबारी और लंबे समय तक ठंड पड़ेगी, जिससे बसंत का आगमन मार्च 2026 तक टल जाएगा। इस बीच, विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। धाम के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहब में भी मंगलवार को सीजन की पहली बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ एएस नैन के अनुसार, ला नीना का प्रभाव दिसंबर से राज्य में दिखने लगेगा। उन्होंने तापमान में लगातार गिरावट की उम्मीद जताई है, जिससे पहाड़ों में भयंकर ठंड पड़ेगी। गर्मी के आगमन में असामान्य देरी बसंत के शुरुआती चरणों को भी प्रभावित कर सकती है। गिरने वाली बर्फ अधिक समय तक जमी रहेगी, जिससे सर्दियों का मौसम सामान्य से लंबा हो जाएगा। निचले इलाकों और मैदानों में भी इसके प्रभाव महसूस किए जाएंगे। इस दौरान, कोहरे और ठंड के दौर सामान्य से अधिक दिनों तक बने रहने की संभावना है।
 


क्‍या होता है ला नीना इफेक्‍ट?

मार्च और अप्रैल में भी ठंड पड़ने की आशंका है, जिससे फसलों, फूलों, पर्यटन और दैनिक जीवन पर असर पड़ेगा। यह आने वाले महीनों में मानसून के पैटर्न को भी बिगाड़ सकता है। ला-नीना इफेक्‍ट तब होता है जब प्रशांत महासागर में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से लगभग 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। यह बदलाव वायु परिसंचरण पैटर्न को बदल देता है, जिससे उत्तरी भारत में बारिश और ठंड के दौर बढ़ जाते हैं। यदि ला-नीना मजबूत होता है तो यह आने वाले महीनों में मानसून के पैटर्न को भी बिगाड़ सकता है।


48 घंटे तक इसी तरह बना रहेगा मौसम

दूसरी ओर, बर्फबारी के साथ ही ऊंचाई वाले ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में 5 डिग्री तक तापमान गिर गया है। बर्फबारी के बाद यहां देश-विदेश से आए तीर्थयात्री बर्फबारी को खूब लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी सावधानी बरतने की हिदायत दी है।


लोगों ने निकाल लिए गर्म ऊनी कपड़े

केदारनाथ धाम में मंगलवार से बर्फबारी के बाद धाम में ठंड में भारी इजाफा हो गया है। मानसून की विदाई के बाद कुछ दिनों की भीषण गर्मी के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड पड़ने लगी है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन भरी ठंड होने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। अक्टूबर के महीने में ही केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी होने से इस बार ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।


श्रद्धालु उठा रहे बर्फबारी का लुत्‍फ

केदारनाथ धाम में प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है। बर्फबारी के बीच बाबा के भक्त भक्त दर्शनों के लिए लाइन में खड़े नजर आए। तो वहीं कई श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद भी लेते रहे। बर्फबारी से बाबा केदार का धाम बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।


सोमवार से हो पड़ रही बर्फ

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के कई जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया था। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे से केदारघाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने पर यात्रियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। मंगवालार को भी धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यात्रियों से अपील की है कि अपने साथ गर्म कपड़े आदि जरूरी सामान अवश्य लेकर आएं।


हर रोज 10 हजार से ज्‍यादा श्रद्धालु पहुंच रहे केदारनाथ

मानसून सीजन खत्म होने के बाद केदारनाथ धाम की अंतिम चरण की यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ दी है। इन दिनों धाम में रोजाना 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 16 लाख 45 हजार से ज्यादा भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग रही है।


23 अक्‍टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

वर्तमान में चारधाम यात्रा का दूसरा और अंतिम चरण चल रहा है। इस दौरान चारो धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शीतकाल के लिए चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी गई हैं। 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। भैयादूज (23 अक्टूबर) के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के बंद किए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बर्फबारी से गिरेगा तापमान
Next Post
कुत्‍ते भौंक रहे थे, बाथरूम में झांका तो देखा तेंदुआ बैठा था... अल्‍मोड़ा में मच गया हड़कंप
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    दिवाली के बाद उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार.

    • 10 Nov 2026
  • image

    मसूरी में 11.30 करोड़ का घोटाला: पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से वसूली की संस्तुति, मामला विजिलेंस को सौंपने का प्रस्ताव.

    • 20 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.