logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बर्फबारी से गिरेगा तापमान

देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बर्फबारी से गिरेगा तापमान.

 
  • Priyanka Thapa
  • 06 Oct 2025
  • 870
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 6 अक्‍टूबर 2025: उत्तराखंड के आठ जिलों में एक बार फिर तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जनपद के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कहीं-कहीं पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी संभावना है। शेष जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 8 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम बदला हुआ रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार उत्तराखंड में निम्न दबाव बनने के कारण 8 अक्टूबर तक तेज बारिश होने के आसार हैं। 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग रोक दी गई है। चमोली जनपद में 5 से 7 अक्टूबर के बीच भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते चमोली जिला प्रशासन ने जिले के उच्च हिमालय क्षेत्र में ट्रैकिंग और निर्माण कार्यों पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है।

एसडीएम की ओर से बद्रीनाथ केदारनाथ अलकनंदा प्रभाग, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन, जिला पर्यटन अधिकारी और कार्यदायी निर्माण संस्थाओं को आदेश भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि 5 से 7 अक्टूबर के बीच जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है,जिसे देखते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में ट्रैकिंग की अनुमति न दी जाए। यदि पहले से किसी को अनुमति दी गई है तो उसे रोक दिया जाए।

इसके अलावा कार्यकारी संस्थाओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि उच्च हिमालय क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उनको रोक दिया जाए। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 

 
Share
Previous Post
उत्‍तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्‍म, राज्‍यपाल ने दी अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा विधेयक को मंजूरी, जानिए क्‍या होगा असर
Next Post
लंबी चलेगी इस बार सर्दी, मार्च तक टलेगा बसंत! ला-नीना इफेक्‍ट पर मौसम वैज्ञानिकों ने दे दी बड़ी चेतावनी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.