logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • जब हमारे माता-पिता को छोटे कपड़ों से ऐतराज नहीं, तो आपको क्यों... मिस ऋषिकेश के ऑडिशन में भारी हंगामा

जब हमारे माता-पिता को छोटे कपड़ों से ऐतराज नहीं, तो आपको क्यों... मिस ऋषिकेश के ऑडिशन में भारी हंगामा.

 
  • Alok Bhadoria
  • 04 Oct 2025
  • 793
image  

 

ऋषिकेश: ऋषिकेश में मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता के फैशन शो के ऑडिशन के दौरान विवाद हो गया। देहरादून रोड पर स्थित एक होटल में दिवाली मेले के लिए फैशन शो ऑडिशन चल रहा था, जहां युवतियां वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक कर रही थीं। इसी बीच, हिंदू रक्षा संगठन के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और इस आयोजन का कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

हिंदू रक्षा संगठन के सदस्यों का मानना था कि यह फैशन शो संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है, खासकर तीर्थनगरी ऋषिकेश में जहां इस तरह के आयोजन सामाजिक और धार्मिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माने जाते। उन्होंने आयोजन को तत्काल रोकने की मांग की। आयोजकों और विरोध कर रहे सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी फैल गई।

स्थिति बिगड़ते देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। हिंदू रक्षा संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि ऋषिकेश में युवतियों का छोटे कपड़ों में रैंप वॉक करना हमारी संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है। वहीं, क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने इस विरोध को बेबुनियाद बताया और कहा कि यह केवल एक फैशन शो का ऑडिशन था जिसमें कोई असामाजिक तत्व नहीं था।

जवाब में युवतियों और आयोजकों ने कहा कि जब उनके माता-पिता को इस आयोजन में कोई आपत्ति नहीं है तो वे कौन होते हैं ऐतराज करने वाले। हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजू भटनागर ने भी ऑडिशन रोकने का आग्रह किया और युवतियों को वापस घर जाने की हिदायत दी।

 

 
Share
Previous Post
जंगली जानवरों के आतंक पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में जान गंवाने पर मिलेगा 10 लाख रुपये का मुआवजा
Next Post
मसूरी के आसमान में लटकी खौफनाक मौत! कोहरे के काले साये में फंसा हेलीकॉप्टर, पायलट ने मौत के मुंह से बचाई जान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.