logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • राजीव को फोन पर धमकी कौन दे रहा था? उत्तराखंड में पत्रकार की मौत केस, परिवार की मांग- हाई लेवल जांच हो

राजीव को फोन पर धमकी कौन दे रहा था? उत्तराखंड में पत्रकार की मौत केस, परिवार की मांग- हाई लेवल जांच हो.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 02 Oct 2025
  • 972
image  

 

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले की जांच के लिए पुलिस ने डीएसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है लेकिन राजीव के परिवार की मांग है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। परिवार का कहना है कि राजीव को लगातार धमकियां मिल रही थी, जिससे उन्हें इसकी आशंका है कि राजीव पर किसी ने हमला किया हो सकता है।

पत्रकार राजीव प्रताप 19 सितंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लापता हुए और अगले दिन उनकी कार नदी में मिली थी। 28 सितंबर को राजीव का शव मिला और फिर पोस्टमार्टम कराया गया। राजीव के चाचा कृपाल सिंह ने एनबीटी से बात करते हुए कहा कि हम ये जानते हैं कि पत्रकार जब किसी चीज का खुलासा करता है तो कुछ लोग विरोध करते ही हैं इसलिए जब राजीव को धमकी मिल रही थी तब हमें वह सामान्य ही लगा। लेकिन अब जब यह हुआ है तब हमें लग रहा है कि कुछ न कुछ गलत हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई थी तब तक हम सोच रहे थे कि हो सकता है कि ये ऐक्सिडेंट हो और पानी में गिरने से मौत हुई हो। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि आंतरिक चोट की वजह से मौत हुई है। ऐसे में हमारा शक और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जहां से गाड़ी नदी में गिरी वह काफी ऊंची जगह है। अगर वहां से गिरा होता तो उसके मुंह में पानी तो जाता लेकिन राजीव के मुंह के अंदर पानी नहीं गया। साथ ही गाड़ी जिस हालात में मिली उसको देखकर भी हमारा शक बढ़ा है और यह एक्सिडेंट नहीं लगता।

कृपाल सिंह ने कहा कि राजीव के साथ उनका साला रहता था। उन्होंने बताया कि राजीव को कॉल आया था और विडियो डिलीट करने की बात कह रहे थे। यह पता नहीं है कि किस विडियो की बात हो रही थी। राजीव के चाचा ने कहा कि करीब 3-4 महीने से जब से राजीव ने उत्तरकाशी में अलग अलग जगहों पर हो रहे भ्रष्टाचार के मामले उठाने शुरू किए, तभी से राजीव को धमकी मिल रही थी।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि उच्चस्तरीय जांच हो। हम ये भी नहीं चाहते कि कोई बेगुनाह इसमें फंसे लेकिन हकीकत सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस दिशा में काम कर रही है कि बस जल्दी से मामले को खत्म करो। इसलिए हम उच्चस्तरीय जांच चाहते हैं।

 

 
Share
Previous Post
सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, पीएम मोदी का भी किया जिक्र, जानें उत्तराखंड चैप्टर-2025 में सशक्त भारत के बारे में
Next Post
संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन, भाजपा को 11, कांग्रेस को 4, थरूर और दिग्विजय को भी जिम्मेदारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से 24 घंटे में वापस लौटे तो बचेगा 25 फीसदी टोल, जानिए कितना लगेगा टैक्स.

    • 14 Apr 2026
  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.