देहरादून: आईएफएडी वित्तपोषित ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के तत्वावधान में देहरादून के विकासखण्ड डोईवाला और सहसपुर के अंतर्गत दुधली एवं जमुनवाला ग्रामों में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि (Climate Smart Agriculture) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफलता क्लस्टर लेवल फेडरैशन (डोईवाला) और उड़ान क्लस्टर लेवल फेडरैशन (सहसपुर) के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्यों और प्रगतिशील कृषकों ने हिस्सा लिया।
ग्रामोत्थान परियोजना के मास्टर ट्रेनरों द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत गठित क्लस्टर लेवल फेडरैशनों (CLFs) के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के प्रमुख उद्देश्य थे:
ग्रामोत्थान परियोजना के तहत अब तक 200 से अधिक स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और कृषकों को जलवायु अनुकूल कृषि का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पिछले वर्ष भी 400 से अधिक किसानों और समूह सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया था। परियोजना का लक्ष्य है कि आगामी दिनों में 700 से अधिक सदस्यों और कृषकों को इस तरह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।