logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मायावती ने आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय समन्वयक, विश्वनाथ पाल बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, BSP में बड़े बदलाव

मायावती ने आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय समन्वयक, विश्वनाथ पाल बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, BSP में बड़े बदलाव.

 
  • Kunal Kataria
  • 01 Sep 2025
  • 1055
image  

 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) फूंक-फूंक कर कदम कर रख रही है। गुरुवार को बीएसपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद का प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है। आकाश आनंद दूसरे नंबर के पॉवर फुल नेता बसपा में हो गए हैं। अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे।

बीएसपी ने गुरुवार को संगठन में कई बड़े बदलाव किए, जिसमें आकाश आनंद का प्रमोशन होना प्रमुख है। इसके अलावा चार के स्थान पर छह राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब आकाश आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती की देख-रेख में काम करेंगे। आकाश आनंद की जिम्मेदारी सभी सेक्टर, केंद्रीय और स्टेट कोऑर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों की काम की समीक्षा करना होगा। मायावती को वह सीधे रिपोर्ट करेंगे।

संगठन में हुए नए बदलाव इस प्रकार हैं। रामजी गौतम, राजाराम, रणधीर सिंह बेनीवाल, लालजी मेधांकर, अतर सिंह राव और धर्मवीर सिंह अशोक राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। ये सभी आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे। राजाराम के साथ मोहित आनंद, अतर सिंह राव के साथ सुरेश आर्या और धर्मवीर अशोक के साथ दयाचंद को लगाया गया है। रामजी गौतम को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बने विश्वनाथ पाल

इसके अलावा मायावती ने विश्वनाथ पाल को फिर यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजेश तंवर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, रमाकांत पिप्पल मध्य प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टंडन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार का प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो और महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील डोंगरे को बनाया गया है।

ये भी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

  • कर्नाटक एम. कृष्णा मूर्ति
  • तमिलनाडु पी. आनंद
  • केरल ज्वाय आर. थामस
  • हरियाणा कृष्ण जमारपुर
  • पंजाब अवतार सिंह करीपुरी
  • राजस्थान प्रेम बारुपाल
  • झारखंड शिव पूजन मेहता
  • पश्चिम बंगा मनोज हवलदार
  • ओडिशा सरोज कुमार नायक
  • आंध्र प्रदेश बंदेला गौतम
  • तेलंगाना इब्राम शेखर
  • गुजरात भगूभाई परमार
  • हिमाचल प्रदेश विक्रम सिंह नायर
  • जम्मू कश्मीर दर्शन राणा
  • चंडीगढ़ बृजपाल
  • उत्तराखंड अमरजीत सिंह

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड का मौसम 1 सितंबर 2025:देहरादून समेत पांच जिलों में आज भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी
Next Post
सीएम धामी का सैन्य परिवारों को बड़ा तोहफा, शहीदों को 50 लाख की अनुग्रह राशि, अग्निवीरों को 10% आरक्षण
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    आपदा के घावों के बीच ‘जी उठा’ राजपुर-झड़ीपानी ट्रैक, पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी की पदयात्रा से जगी उम्मीद.

    • 06 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.