logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड का मौसम 1 सितंबर 2025:देहरादून समेत पांच जिलों में आज भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड का मौसम 1 सितंबर 2025:देहरादून समेत पांच जिलों में आज भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 01 Sep 2025
  • 856
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 1 सितंबर 2025: उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून की बारिश, आसमानी आफत बन गई है।

रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बारिश होती रही। वहीं मौसम विभाग में अब भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

देहरादून में लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों में भी जल भराव हो गया। जिससे लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ीं। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है तो वहीं नदी नाले उफान पर आने से आसपास के क्षेत्रों में भी खतरा बढ़ गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन रही हैं। कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जल भराव के कारण सड़कों से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। सड़कों पर बने गड्ढे बारिश के कारण और खतरनाक हो गए हैं।

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में बारिश ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। स्यानाचट्टी के कुपड़ागाड से आया भारी मलबा नदी के प्रवाह को अवरुद्ध कर रहा है। सिंचाई विभाग की तीन मशीन लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई है लेकिन हालात फिर जस के तस बन रहे हैं।

दिन भर मलबा हटाने के बाद बारिश के कारण अगले दिन फिर नदी में मलबा जमा हो जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला पुल भी खतरे की जद में आ गया है। सिल्ट आने के कारण नदी का तल काफी ऊपर उठ गया है और नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। आसपास बने होटलों, घरों की निचली मंजिलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई है।

उधर गोपेश्वर में अतिवृष्टि से ज्योर्तिमठ से 35 किलोमीटर दूर तमक नाले में बाढ़ की स्थिति बन गई, जिसके चलते नाले पर बना पुल बह गया है। अब यहां पर ह्यूम पाइप डालकर फिलहाल नाले में पैदल और वाहनों की आवाजाही आई करवाने का काम किया जा रहा है। यहां पर दो सप्ताह में बैली ब्रिज को जोड़कर हाईवे पर अस्थाई आवाजाही के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

तमक नाले का पुल टूटने से नीति, मलारी, बंपा, कैलाशपुर, कोषा सहित 12 से अधिक गांव की आवाजाही प्रभावित हुई है। शनिवार को भी रात भर हुई बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है।

आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने के साथ ही कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में कहीं कहीं भारी से भरी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के अत्यंत तीव्र दौर होने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को भी प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

 

 
Share
Next Post
मायावती ने आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय समन्वयक, विश्वनाथ पाल बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, BSP में बड़े बदलाव
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.