logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • देहरादून समेत 7 जिलों में येलो अलर्ट,हर्षिल में बनी झील नया खतरा

देहरादून समेत 7 जिलों में येलो अलर्ट,हर्षिल में बनी झील नया खतरा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 26 Aug 2025
  • 611
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 26 अगस्‍त 2025: मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आगामी 29 अगस्त तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में रुक-रुक कर बौछारों का दौर चल रहा है। देहरादून में रविवार रात से झमाझम बारिश होती रही लेकिन सुबह के समय बारिश रुक गई और धूप निकल आई। पूरे दिन धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही लेकिन सोमवार की शाम को तीव्र बौछारों के दौर हुए।

देहरादून के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई, जबकि रात के समय भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ती रही। आज भी कहीं-कहीं बारिश का क्रम जारी रहेगा। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल जाने से लेकर आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है।

वही थराली के राड़ीबगड में सोमवार को एसडीएम कार्यालय के पीछे भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होते ही लोगों ने शोर मचाना और सीटीयां बजाकर सचेत करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एसडीम और अन्य कर्मचारी कार्यालय से कंप्यूटर के साथ-साथ फाइलें लेकर दौड़ते नजर आए।

हर्षिल क्षेत्र में बनी झील का मुहाना खोलने के लिए जी तोड़ में मशक्कत जारी है लेकिन दलदलीय क्षेत्र होने के चलते मशीने झील तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसकी वजह से यहां से जल निकासी नहीं हो रही है और यह झील खतरा बनी हुई है।

हालांकि भूस्खलन से सीएम कार्यालय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ और उच्‍चाधिकारियों ने कुछ देर परिसर में खुले आसमान के नीचे ही प्रशासनिक कार्य निपटाये।

वहीं उत्तरकाशी में धराली आपदा के बाद सीमांत क्षेत्र के आठ गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें अभी काम नहीं हो रही हैं। बड़े वाहनों के लिए गंगोत्री हाईवे नहीं खुलने की वजह से आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में रसोई गैस और राशन सामग्री का संकट गहरा रहा है।

वहीं पिथौरागढ़ के देवत गांव में रविवार को देर रात पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे जिस कारण लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। डर के कारण 20 परिवारों के 80 से अधिक लोगों ने रात को एक बारात घर में शरण ली। पिछले दो-तीन दिनों से देवत गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने की कई घटनाएं हो चुकी है जिसके चलते लोग दहशत में हैं।

 

 
Share
Previous Post
GK Questions: रात के समय आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं? सिर्फ जीनियस को पता होगा जवाब
Next Post
उत्तराखंड में अब शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी, धामी सरकार ने नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी कार्यक्रम को दी मंजूरी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 26 March: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, देहरादून में मौसम शुष्क.

    • 26 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.