logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • चमोली के थराली में आधी रात को बादल फटा, मलबे में एक बच्ची दबी, एक व्यक्ति लापता

चमोली के थराली में आधी रात को बादल फटा, मलबे में एक बच्ची दबी, एक व्यक्ति लापता.

 
  • Shubham Sehgal
  • 23 Aug 2025
  • 910
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 23 अगस्‍त 2025: चमोली जिले के थराली में शुक्रवार रात बादल फट गया। डीसीआर चमोली ने टूनरी गदेरा में बादल फटने की सूचना दी है। तहसील थराली परिसर मे काफी मलबा आ गया है। यह मलबा घरों मे भी आ गया है। तहसील परिसर मे कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सगवाड़ा गावं मे एक 20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबने की सूचना है।

इसके अलावा चेपड़ों बाजार मे कुछ दुकान मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। यहां एक शख्‍स के लापता होने की सूचना है। थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा बंद हो गया है। थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। एसडीआरएफ गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने इस पर अफसोस जताया है।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर धामी ने लिखा है, जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 23, 2025
 
 

उत्तराखंड में शनिवार से मौसम के तेवर तल्ख होने वाले हैं। आज देहरादून, बागेश्वर,नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाश से बिजली चमकने का जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश की अति तीव्र होने से लेकर अत्यंत तीव्र होने की संभावना है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

night

यह घटना आधी रात को हुई

उधर धराली के बाद अब चमोली के थराली में बादल फटने से लोग दहशत में आ गए हैं। मलबे में एक युवती के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में इन दोनों आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर तीव्र बौछारों का सिलसिला भी जारी है। पर्वतीय इलाकों में भी कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

tehsil

थराली तहसील में मलबा घुस गया

पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं तीव्र बारिश के दौर भी हो रहे हैं। वहीं तेज धूप निकलने पर उमसभरी गर्मी भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र। दौर भी हो सकते हैं तो वहीं पर्वतीय जनपदों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

night

वाहनों को नुकसान हुआ, इमारतें क्षतिग्रस्‍त हो गईं

वहीं प्रदेश में बारिश से नुकसान का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। शुक्रवार को आधी रात के समय चमोली जिले के थराली में बादल फटने से एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष की आवास और तहसील परिसर के अलावा कई घरों में मलबा घुस गया। मलबा में एक युवती के दबे होने की भी सूचना आ रही है। बादल फटने की सूचना के बाद से ही पुलिस प्रशासन के टीम में राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बादल फटने के कारण मलबे में कई वाहन भी दब गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसील थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

थराली के उप जिलाधिकारी पंकज भट्ट के अनुसार रात के 1:00 बजे थराली में भारी बारिश के बीच बादल फट गया जिससे तेज प्रवाह के साथ पानी आया । पानी और मलबा थराली कस्बे के साथ ही राड़ीबगड, सागवाड़ा और कोटदीप में कई आवासीय भवनों में घुस गया।

इससे तहसील परिसर में खड़े कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई है। बादल फटने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित के अनुसार तीन जगह पर बादल फटने की घटना हुई है। थराली बाजार से 20 से 40 मीटर पहले काफी दुकान भी बह गई हैं।

 

 

 
Share
Previous Post
उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को मतदान, चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए दो अधिकारी नियुक्त
Next Post
जातिवाद हो या सांप्रदायिकता... समाज में जो भी गलत है उसका विरोध होना चाहिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

     एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिए निर्देश.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.