logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • SUV में बैठे इस लड़के ने खुद को गोली क्यों मारी? सुसाइड वीडियो में ऐसा क्या कहा जिससे उत्तराखंड BJP में मचा हड़कंप

SUV में बैठे इस लड़के ने खुद को गोली क्यों मारी? सुसाइड वीडियो में ऐसा क्या कहा जिससे उत्तराखंड BJP में मचा हड़कंप .

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 22 Aug 2025
  • 922
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक दुखद घटना हुई। यहां जितेंद्र सिंह नामक ने अपनी SUV कार में खुद को गोली मार ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने उत्तराखंड में सत्ताधारी दल के नेता BJP युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए। जितेंद्र ने कहा कि हिमांशु चमोली उसकी मौत का जिम्मेदार है। उसने हिमांशु पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है।

जितेंद्र सिंह (32) पौड़ी ब्लॉक के तलसारी गांव का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह उसने अपनी कार में खुद को गोली मार ली। कार में एक बंदूक और खोखा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि हिमांशु की वजह से मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।

वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि हिमांशु चमोली ने जमीन विवाद सुलझाने के बदले उससे 35 लाख रुपये लिए थे। उसने यह भी कहा कि हिमांशु ने केदारनाथ में उसके 7 लाख रुपये खर्च करवाए। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसने हिमांशु, उसकी पत्नी और भाई को अपने पैसे से फोन दिलाए थे। उसने वो पैसे उधार लेकर दिए थे। जितेंद्र का कहना था कि अब हिमांशु जमीन का समाधान नहीं कर रहा है। इस वजह से वह मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रहा था।

अपने वीडियो में जितेंद्र भावुक होकर कहता है, "अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ हिमांशु चमोली है।" घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी के SSP लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 

आरोपी हिमांशु गिरफ्तार, BJP ने हटाया
पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य वित्तीय लेन-देन और विवादों की भी जांच कर रही है। वहीं भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर आरोप लगने के बाद तुरंत कार्रवाई की। BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हिमांशु चमोली को युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद से हटा दिया गया है।

 

 
Share
Previous Post
तल्ख, तीखी राजनीति में मुस्कुराहट का तड़का... बहुत दिनों बाद राजनीतिक गलियारों से एक खूबसूरत तस्वीर आई है
Next Post
कैसे रसूखदारों की अय्याशी का अड्डा बन रहा ऋषिकेश? अंकिता भंडारी केस के बाद लक्ष्मण झूला वाली डर्टी पार्टी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल: वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम, अंतिम संस्कार से किया इनकार.

    • 24 Nov 2026
  • image

    IFFI-2026: फिल्म शूटिंग का नया ठिकाना बन रहा उत्तराखंड, फिल्मकारों को मिलेगी 3 करोड़ तक की सब्सिडी.

    • 24 Nov 2026
  • image

    धामी सरकार ने आपदा प्रबंधन को बनाया हाईटेक: हर साल 28 नवंबर को मनाया जाएगा आपदा प्रबंधन दिवस.

    • 25 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.