logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • मसूरी-देहरादून मार्ग पर मारुति स्विफ्ट कार ने बाइक और स्कूटर को मारी टक्कर, कई लोग घायल, नशे में धुत चालक समेत सभी फरार

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मारुति स्विफ्ट कार ने बाइक और स्कूटर को मारी टक्कर, कई लोग घायल, नशे में धुत चालक समेत सभी फरार.

 
  • Dhirender Singh
  • 18 May 2025
  • 652
image  

 

मसूरी/देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। मारुति स्विफ्ट कार ने एक स्कूटी और बाइक को भयानक टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से मैक्स अस्पताल भेजा गया। वहीं कार में सवार सभी चार लोग घटनास्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक समेत सभी सवार नशे की हालत में थे। हादसा इतना जोरदार था कि कार के एयरबैग तक खुल गए, जिससे उसमें सवार लोग बच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर गाजियाबाद यूपी का है।

जानकारी के मुताबिक मसूरी से देहरादून की ओर आ रही मारुति स्विफ्ट कार (यूपी 14 डीएक्स 2823) ने एक स्कूटी (यूके 07 डब्लू 9858) और एक बाइक (आरजे 59 एससी 5431) सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए, जिनको निजी कार से मैक्स अस्पताल भेजा गया। चारों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची।

कार चालक हिरासत में लिया गया

मसूरी पुलिस ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास स्कूटी और बाइक सवार को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार देव और देवेन्द्र निवासी बीकानेर राजस्थान को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया गया।

अन्य मामूली रूप से चोटिल स्कूटी सवार निखिल निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर, ऋषभ निवासी रेस्ट कैंप देहरादून को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। भूरा निवासी शाहाबाद जिला रामपुर, कार चला जा रहा था, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में औषधि नियंत्रण प्रणाली को तकनीक और गुणवत्ता से जोड़ने की पहल, राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंथन
Next Post
फैक्‍ट्री में काम कर रहा था शख्‍स, बंदूक की गोली की तरह टकराया प्‍लाई का टुकड़ा, तड़पकर चली गई जान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.