logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • आतंकवाद पर विदेश जाने वाले सांसदों के समूह में शामिल होगी कांग्रेस, लेकिन इस वजह से कर रही है मोदी सरकार से शिकायत

आतंकवाद पर विदेश जाने वाले सांसदों के समूह में शामिल होगी कांग्रेस, लेकिन इस वजह से कर रही है मोदी सरकार से शिकायत.

 
  • Kunal Kataria
  • 16 May 2025
  • 1002
image  

 

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आतंकवाद पर सरकार के साथ खड़ी होने की बात कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साध रही है। कांग्रेस ने फिर कहा है कि वह पाकिस्तान से आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। सरकार अलग-अलग देशों में सांसदों का एक दल भेजने वाली है। ये दल दुनिया भर के देशों के सामने भारत का पक्ष रखेंगे। कांग्रेस पार्टी का ताजा बयान सरकार की इसी पहल को देखते हुए आया है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने बताया कि संसदीय कार्यमंत्री मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष से बात की है। हालांकि, जयराम रमेश ने PM मोदी की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि PM मोदी देश की सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीतिक दलों से सलाह नहीं लेते।

विदेश जाने वाले सांसदीय दल का हिस्सा बनेगी कांग्रेस

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'प्रधानमंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दो बार सर्वदलीय बैठक करने से मना कर दिया। कांग्रेस पार्टी संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। PM मोदी ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया। हम चाहते थे कि संसद में 22 फरवरी, 1994 को पास हुए प्रस्ताव को फिर से दोहराया जाए।'

PM मोदी पर लगाया कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप

जयराम रमेश ने आगे कहा, 'PM मोदी और उनकी पार्टी लगातार कांग्रेस को बदनाम करते रहते हैं। जबकि कांग्रेस हमेशा एकता की बात करती है।' रमेश ने ये भी कहा,'अब अचानक PM मोदी ने फैसला किया है कि वे अलग-अलग देशों में सांसदों का दल भेजेंगे। ये दल पाकिस्तान से आतंकवाद के बारे में भारत का पक्ष रखेंगे। कांग्रेस हमेशा देश के हित में काम करती है। हम BJP की तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीति नहीं करते। इसलिए, INC (कांग्रेस) इन दलों का हिस्सा जरूर बनेगी।' जयराम रमेश ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने इस मसले पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की है।

ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया तक सही तथ्य पहुंचाने का अभियान

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला किया था। यह हमला 6-7 मई की रात को किया गया था। यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमला करके भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच जो तनाव पैदा हुआ है, उसी के मद्देनजर भारत सरकार ने इस क्षेत्र के सामरिक हालत से दुनिया भर के देशों को सही जानकारी देने का फैसला किया है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में अभिनंदन प्रस्ताव पारित,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को दी गई 'बधाई'
Next Post
आईआईटी रुड़की ने तुर्की के साथ शैक्षणिक समझौता किया खत्म, जानें मामला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.