logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • दोस्त की गर्लफ्रेंड की वजह से बीजेपी नेता ने गंवाई जान, रोहित नेगी के 'हत्यारे' का बुरा हाल

दोस्त की गर्लफ्रेंड की वजह से बीजेपी नेता ने गंवाई जान, रोहित नेगी के 'हत्यारे' का बुरा हाल.

 
  • Shubham Sehgal
  • 07 Jun 2025
  • 1113
image  

 

देहरादून: मांडूवाला इलाके में बीजेपी नेता रोहित नेगी की हत्या के मामले में आखिरकार जनाक्रोश काम आया। तीन दिन से हो रही किरकिरी के बाद पुलिस पर जब चौतरफा दबाव बना तो खुद एसएसपी अजय सिंह ने कमान संभाली और गुरुवार देर रात दोनों हत्यारोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। जनदबाव इस कदर था कि पुलिस को उत्तराखंड की सीमा से बाहर जाकर उत्तर प्रदेश के सीमा क्षेत्र पुरकाजी में जाकर आरोपियों की घेराबंदी करनी पड़ी।
 

स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से लेकर हिंदू संगठन भी पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए थे। क्षेत्रीय सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने तो जनता के साथ सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी तक दे डाली थी। दोस्त और उसकी प्रेमिका के कारण हुए विवाद में जान गंवाने वाले रोहित नेगी की हत्या के बाद देहरादून में हर ओर जनाक्रोश नजर आ रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारी है, जिसके बाद वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं।


अजहर ने गर्लफ्रेंड को धमकाया था

घटना वाली रात रोहित, उसका दोस्त और उसकी प्रेमिका पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अजहर त्यागी ने युवती को मोबाइल पर धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद अजहर त्यागी को सबक सिखाने के लिए रोहित अपने दोस्त के साथ कार से जा रहा था। रास्ते में अजहर त्यागी ने कार के सामने आकर फायरिंग कर दी। गोली कार के फ्रंट शीशे से होकर सीधे अंदर बैठे रोहित को जा लगी और उनकी मौत हो गई।


पुलिस की लापरवाही से सड़क पर उतरे लोग

अजहर त्यागी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए घूम रहा था, ऐसे में लोगों का आक्रोश भड़क गया। प्रेमनगर थाना पुलिस मामले में संदेह के घेरे में रही, क्योंकि शिकायत के बावजूद पुलिस अजहर त्यागी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस की इसी लापरवाह कार्यशैली के कारण स्वजन, क्षेत्रीय जन, विधायक आदि सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया।


पांच साल पहले लड़की की अजहर से हुई थी दोस्‍ती

अजहर त्यागी पांच साल पहले देहरादून पढ़ने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी दोस्ती मेरठ निवासी एक लड़की से हुई। लड़की प्रेमनगर स्थित एक कालेज से फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही थी। अजहर की गुंडागर्दी से परेशान होकर उसने उससे किनारा कर लिया। आठ महीने पहले उसकी दोस्ती रोहित नेगी के दोस्त आयुष से हो गई। इसके बाद अजहर उसे परेशान करने लगा। वह लगातार उसको फोन कर धमकाने लगा व पीछा करने लगा।


पुलिस को अजहर के सीने में गोली मारनी थी: रोहित की मां

अजहर त्यागी की गिरफ्तारी के बाद रोहित की मां सोमबाला और बहन ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष तो जताया, लेकिन कहा कि उसके पैर में नहीं बल्कि सीने पर गोली मारनी चाहिए थी। मां ने यह भी कहा कि जिस तरह उसने मेरे बेटे को गोली मारी थी, पुलिस को भी वैसे ही अजहर के सीने में गोली दाग देनी चाहिए थी।

 

 
Share
Previous Post
चमोली में 60 मीटर लंबा निर्माणाधीन बेली ब्रिज गिरा, 4000 की आबादी संपर्क से कटी, ठेकेदार पर आरोप
Next Post
उत्तराखंड में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाट पर बैठकर किसानों से की बात, कहा मैं खुद किसान परिवार से हूं
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.

    • 20 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.