logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 29 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.
  • परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.
  • उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.
  • 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को भेजा प्रस्ताव.
  • CM धामी ने जारी किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- सिर्फ योजनाएं नहीं, जमीन पर उतारा विकास.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी,पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की भी चेतावनी जारी

उत्तरकाशी,पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन की भी चेतावनी जारी.

 
  • Priyanka Thapa
  • 30 May 2025
  • 890
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 30 मई 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है। मौसम के तेवर को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तरकाशी,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है जबकि पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़के अवरुद्ध होने की चेतावनी भी जारी की है।

लोगों को हिदायत दी गई है कि कटी हुई उपज यदि खेत मे है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख ले। आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवाओं के समय घर के अंदर ही रहे। खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें। लोगों को यह भी हिदायत दी गई है कि ऐसे समय पर पेड़ों के नीचे खड़े होने की बजाय पक्के निर्माण स्थल या घरों के अंदर चले जाएं।

भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में लोग सावधानी बरते, नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों और बस्तियों को भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अधिकांश स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है।

देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, कभी कभी आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

 
Share
Previous Post
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर आया फैसला, कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित, सौरभ और अंकित को सुनाई उम्रकैद की सजा
Next Post
पढ़ाई के लिए घने जंगल और खतरनाक जानवरों की चुनौती, बागेश्वर के प्रतिभाशाली छात्र हर दिन 14 किमी पहाड़ चढ़कर जाते हैं स्कूल
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CISF सब इंस्पेक्टर ने छोड़ दी थी कुंभ में बिछड़े पिता के मिलने की आस, 2 साल बाद हरिद्वार में मिले तो लिपटकर रो पड़ा.

    • 19 Nov 2026
  • image

    देहरादून के मालसी जू में सफेद बाघ ‘तेजस’ बना नया आकर्षण, कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क एंट्री.

    • 21 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड के जागेश्वर की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाई जा रहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित स्थानीय लोगों ने किया विरोध.

    • 28 Nov 2026
  • image

    परिसीमन बिल आने से पहले 'जैरीमेंडरिंग' शब्द आया चर्चा में, इसका क्या मतलब और विपक्ष को कैसा डर?.

    • 28 Nov 2026
  • image

    उत्‍तराखंड के भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी.

    • 27 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.