logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून में लग्जरी कार का नंबर 0001 13.77 लाख रुपये में बिका, अन्य नंबरों की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

देहरादून में लग्जरी कार का नंबर 0001 13.77 लाख रुपये में बिका, अन्य नंबरों की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप.

 
  • Shubham Sehgal
  • 28 May 2025
  • 792
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के दून वासियों की लग्जरी लाइफ स्टाइल उनकी गाड़ियों से भी झलकती है। एक से बढ़ कर एक महंगी गाड़ी और फिर वीआईपी नंबर तो जैसे स्टेटस सिंबल ही बन गये हैं। इनमें भी 0001 नंबर की चाहत में लोग लाखों खर्च करने में भी गुरेज नहीं करते हैं। देहरादून के उच्च वर्ग के लिए तो वीआईपी नंबर भी अब जुनून बन गया है। लाखों की गाड़ी के लिए नंबर भी कीमती होता जा रहा है। इसके चलते 0001 नंबर इस बार ऑनलाइन बोली में 13 लाख 77 हजार में बिका। इस कीमत ने अब तक सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं।

अपने वाहनों के लिए वीआईपी नंबर, अपने बर्थ डेट से जुड़े नंबर या फिर लकी नंबर लेने का क्रेज लोगों में रहता है। दिन-प्रतिदिन वीआईपी नंबरों का क्रेज जब लोगों के सिर चढ़ कर बोलने लगा तो परिवहन विभाग ने इन अनोखे नंबरों की निलामी शुरू करवा दी। इसमें 0001 नंबर के लिए हमेशा जोरदार बोली लगी।
इस बार तो आनलाइन बोली में इस नंबर ने अब तक के समस्त रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। यह नंबर 13 लाख 77 हजार रुपये में बिका। अप्रैल 2024 में एक कारोबारी ने यह नंबर आठ लाख 45 हजार रुपये में खरीदा था, जो अब तक इसकी सर्वाधिक कीमत थी, लेकिन इस बार नंबर ने अपना ही रिकार्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
 

वीआईपी नंबर की कीमत

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि इस बार (यूके07-एचसी) सीरीज कुल 25 नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई। इस सीरीज के लिए 0001 नंबर ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर इस बार भी 0009 नंबर रहा, जो तीन लाख 95 हजार रुपये में बिका। तीसरे स्थान पर 0007 नंबर रहा, जो तीन लाख आठ हजार रुपये में बिका। चौथे नंबर पर 0005 रहा, जो तीन लाख पांच हजार रुपये की बोली में खरीदा गया। पांचवें नंबर पर 0002 रहा, जो दो लाख 10 हजार रुपये में बिका। इसके अलावा 9999 नंबर एक लाख आठ हजार रुपये, 7777 नंबर एक लाख दो हजार रुपये, 8888 नंबर 96 हजार रुपये में बिका।

इसी तरह से 0999 नंबर 95 हजार रुपये, 0004 नंबर 57 हजार रुपये जबकि 0011 नंबर 53 हजार रुपये में बिका है। वहीं 0008 नंबर 42 हजार रुपये व 5555 नंबर 40 हजार रुपये में बिका। शेष नंबर 11 हजार से 39 हजार रुपये के बीच बिके। आरटीओ ने बताया कि आवेदकों को अब बोली की रकम 30 दिन की निर्धारित समय-सीमा में जमा करानी होगी। वहीं इस बार 0786 नंबर का क्रेज तो जैसे खत्म ही हो गया है।

न्यूनतम बोली से 13 गुना मंहगा बिका नंबर

आरटीओ ने बताया कि 0001 नंबर की न्यूनतम कीमत एक लाख रुपये है। यह धनराशि जमा कराने के बाद ही व्यक्ति ऑनलाइन बोली में शामिल हो सकता है। 0001 और 0786 नंबर ऐसे हैं, जिनकी न्यूनतम कीमत एक लाख रुपये है, जबकि शेष नंबरों की न्यूनतम कीमत 25 हजार व 10 हजार रुपये है। इस बार यह नंबर एक कारोबारी ने अपनी दो करोड़ रुपये की लग्जरी कार के लिए खरीदा है।

 

 
Share
Previous Post
किशोरों को प्यार की सजा देना सही नहीं, पश्चिम बंगाल के एक मामले ने सुप्रीम कोर्ट का ध्यान POCSO की ओर खींचा
Next Post
प्री मॉनसून बौछारें शुरू,इस बार 18 दिन पहले आएगी बरसात, मौसम अपडेट
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.