logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • कौन जानता था मौत ऐसे आएगी... चकराता टाइगर फॉल्स में पानी के साथ गिरा पेड़, दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की गई जान

कौन जानता था मौत ऐसे आएगी... चकराता टाइगर फॉल्स में पानी के साथ गिरा पेड़, दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की गई जान.

 
  • Alok Bhadoria
  • 27 May 2025
  • 708
image  

 

देहरादून: देहरादून के चकराता स्थित टाइगर फॉल में सोमवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन पर्यटक मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ, जब पर्यटक और स्थानीय लोग टाइगर फॉल के नीचे नहा रहे थे। मृतकों की पहचान गीताराम जोशी (48) और अलका आनंद (55) के रूप में हुई है। इनमें अलका दिल्‍ली की निवासी थीं।

चकराता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फॉल में सोमवार को कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। पेड़ के साथ कुछ पत्‍थर भी गिरे।

इनकी चपेट में चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही जा रही है।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं बीजेपी विधायक आदेश चौहान? गलत तरीके से हिरासत में रखने के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा, जानें पूरा मामला
Next Post
अगर सहमति से संबंध बिगड़ते हैं या दूरी बढ़ती है तो यह बलात्कार का आधार नहीं हो सकता... सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.