logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • पिथौरागढ़ में धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद, पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

पिथौरागढ़ में धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद, पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया.

 
  • Dhirender Singh
  • 22 May 2025
  • 1061
image  

 

देहरादून/पिथौरागढ़: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। धारचूला आदि कैलाश यात्रा मार्ग मंगलवार को भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। मार्ग पर बड़ी चट्टान गिरने से कई घंटों तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

आज धारचूला आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर एलागाड़ के पास भारी भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टान रास्ते पर आ गई, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके साथ ही मानसरोवर यात्रा मार्ग भी अवरूद्ध हो गया। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए जा रहे और लौट रहे यात्री मार्ग में ही फंसे गए। वाहनों की आवाजाही भी थम गई और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रास्ते के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

BRO ने सड़क खोलने का काम शुरू किया

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन के अनुसार बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया। विशालकाय चट्टान गिरने के कारण बंद मार्ग को आज देर शाम तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया

धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर भारी चट्टान गिरा है। बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य जारी है। शाम तक सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

वहीं, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के हालात पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव स्वयं नजर रख रही हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और जब तक मार्ग पूरी तरह से बहाल न हो जाए, तब तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

 

 
Share
Previous Post
इन 2 एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा है कोरोना, भारत के 3 राज्य अलर्ट पर; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया अपडेट
Next Post
उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू, अब बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि, जानें नियम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.