logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 2 October 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.
  • यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.
  • उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.
  • सपा ने उत्तराखंड में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल को भी जिम्मेदारी दी.
  • मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: ABVP के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामांकन निरस्त, जमकर हंगामा.
 
  • Home
  • इन 2 एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा है कोरोना, भारत के 3 राज्य अलर्ट पर; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया अपडेट

इन 2 एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा है कोरोना, भारत के 3 राज्य अलर्ट पर; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया अपडेट.

 
  • Kunal Kataria
  • 20 May 2025
  • 1488
image  

 

नई दिल्ली: एशिया के 2 देशों हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना (Corona Virus) के मामले जहां तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं भारत में भी अब डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस आंकड़े ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है।

सिंगापुर में जहां मामलों की संख्या में 28% की वृद्धि हुई है, वहीं, हांगकांग में सिर्फ एक सप्ताह में 31 गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। सिंगापुर को हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि कोविड-19 मामलों की अनुमानित संख्या 14,200 हो गई है। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी लगभग 30% की वृद्धि देखी गई।

भारत के तीन राज्य में बढ़ रहे मामले
इस बीच,भारत में भी तेजी से आंकड़े बढ़ रहे हैं। 12 मई से अब तक कोरोना के 164 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल 257 सक्रिय कोविड मामले हो गए हैं। जिनमें केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे आगे हैं। इस मामले पर अब स्वास्थ्य मंत्रालय का भी जवाब आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
वहीं, भारत में बढ़ते कोरोना के मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल मामला कंट्रोल में है। बीते सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और केंद्र सरकार के अस्पतालों के विशेषज्ञों की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक के बाद अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कि भारत में वर्तमान में कोविड-19 कंट्रोल में है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 मई, 2025 तक, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम आंकड़ा है।

भारत में फिलहाल हल्के मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

एक अधिकारी ने कहा कि लगभग सभी मामले हल्के हैं, जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) और ICMR के माध्यम से कोरोना सहित वायरल श्वसन बीमारियों की निगरानी के लिए एक मजबूत प्रणाली है।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ धाम में कपल ने पार की हद, रास्ते में करने लगे अश्लील हरकतें, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
Next Post
पिथौरागढ़ में धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद, पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हल्द्वानी के कथित 'शुद्धीकरण' मामले में FIR दर्ज, एडवोकेट अंजू की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई.

    • 09 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले होगा फाइनल सर्वे, 6 बिंदुओं को बनाया जाएगा आधार.

    • 17 Sep 2026
  • image

    उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ पर राजनीति तेज, राहुल गांधी के बाद बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ बेंगलुरु में जीरो FIR.

    • 06 Sep 2026

Recent News

  • image

    उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: DAV में ABVP के नवदीप राणा जीते, मोरी में NSUI का दबदबा, CM धामी ने दी बधाई.

    • 29 Sep 2026
  • image

    यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना.

    • 29 Sep 2026
  • image

    उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, सीएम धामी ने दिया निर्देश.

    • 28 Sep 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.