देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के MLA मदन बिष्ट, पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से 'सीएम धामी ज़िंदाबाद' के नारे लगवाए। यह घटना अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में हुई। CM धामी अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे। मदन बिष्ट ने कहा कि उन्हें धामी के समर्थन में नारे लगाने में कोई दिक्कत नहीं है।
दरअसल, अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले का आयोजन था। सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मेले के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे। वहां कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट भी मौजूद थे। उन्होंने मंच से सीएम धामीकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते हैं।उन्होंने लोगों से सीएम के समर्थन में नारे भी लगवाए। वीडियो में वे कहते हुए दिख रहे हैं कि उन्हें सीएम के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी विपक्षी नेता ने सीएम धामी की तारीफ की है। इससे पहले भी कई बार विपक्षी नेताओं ने उनके काम की सराहना की है। वे उनके विकास कार्यों और काम करने के तरीके से प्रभावित हैं।
सीएम धामी की कार्यशैली ऐसी है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के हित में काम करते हैं। इस वजह से न केवल उनकी पार्टी में, बल्कि विपक्ष के नेताओं में भी उनकी अच्छी छवि है। हर कोई उनके काम को पसंद कर रहा है।