logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • क्या नाम बदलने से विकास होगा? उत्तराखंड में 17 जगहों के नाम बदलने पर हरीश रावत ने पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोला

क्या नाम बदलने से विकास होगा? उत्तराखंड में 17 जगहों के नाम बदलने पर हरीश रावत ने पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोला.

 
  • Vivek Mishra
  • 02 Apr 2025
  • 1273
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में 15 जगहों और दो सड़कों के नाम बदलने पर विपक्ष ने पुष्कर सिंह धामी सरकार पर हमला बोला है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि नाम बदलने से प्रदेश को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान अपनी उपलब्धि बताने के ल‍िए कुछ भी नहीं है, इसलिए सरकार लोगों का ध्यान बांटने के लिए इस तरह के फैसले कर रही है। उन्होंने सवाल क‍िया क‍ि जगहों के नाम बदलने से क्‍यां वहां विकास कार्य हो जाएंगे, क्‍या वहां के लोगों को रोजगार म‍िल जाएगा, क्‍या उनकी परेशान‍ियां दूर हो जाएंगी।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि सरकार को ऐसे नि‍रर्थक कार्यों से बचना चाहिए। अपना ध्‍यान प्रदेश और प्रदेश की जनता के व‍िकास पर लगाना चाह‍िए, ताक‍ि लोगों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आ सके। सरकार को मूल मुद्दों से लोगों का ध्‍यान बांटने का प्रयास नहीं करना चाह‍िए, बल्‍क‍ि उनकी समस्‍याओं, उनकी परेशान‍ियों को हल करने के ल‍िए आगे आना चाह‍िए।

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि प्रदेश के कि‍सान अपनी फसलों की उच‍ित कीमत मांग रहे हैं। गन्‍ने की कीमत सवा चार सौ से साढ़े चार सौ रुपये प्रत‍ि क्‍विंटल करने की मांग कर रहे हैं, लेक‍िन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्‍यान नहीं दे रही है। अपनों के और वि‍पक्ष के सवालों से घ‍िरी सरकार अब ध्‍यान भटकाने की कोशि‍श कर रही है। सरकार की अपनी कोई उपलब्‍ध‍ि नहीं है। इसके पास बताने के ल‍िए कोई तीन काम भी नहीं है, इसील‍िए यह इस तरह की हर‍कत करने को मजबूर है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि जगहों के नाम बदलने के पहले सरकार ने वहां के लोगों पूछना भी मुनास‍िब नहीं समझा, क्‍योंक‍ि सरकार का लोकतंत्र में कोई व‍िश्‍वास ही नहीं है। वह तो लोगों पर केवल अपनी इच्‍छा थोपना चाहती है, लोग क्‍या चाहते हैं, उनकी क्‍या जरूरतें हैं, सरकार को इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। हरीश रावत ने कहा, मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार की असफलताओं को छ‍िपाने की कोश‍िश कर रहे हैं। एक तरफ प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध आद‍ि का ग्राफ बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ सरकार नाम बदलने की कवायद कर रही है। इससे न तो प्रदेश का भला होगा, न ही प्रदेश की जनता का।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, अस्पताल में भर्ती, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से क्या है कनेक्शन
Next Post
सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक को चुनौती देने वाली सायरा बानो बनीं उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 24 March: देहरादून में मौसम शुष्क, बढ़ा तापमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

    • 24 Mar 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.