logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून का तापमान इस साल पहली बार 34 डिग्री पहुंचा, इस बार गर्मी होगी प्रचंड

देहरादून का तापमान इस साल पहली बार 34 डिग्री पहुंचा, इस बार गर्मी होगी प्रचंड.

 
  • Priyanka Thapa
  • 28 Mar 2025
  • 1026
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 28 मार्च 2025: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। देहरादून का अधिकतम तापमान इस साल पहली बार मार्च के महीने में ही 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम आज भी शुष्क बना रहेगा जिससे तपिश पढ़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी जनपदों तक मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

मैदानी क्षेत्रों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। गुरुवार को देहरादून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय तेज धूप के कारण तपिश बढ़ गई और पारे में भी उछाल आया। गुरुवार को इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा।

देहरादून का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 36.6 और 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बागेश्वर में हल्की बर्फबारी से मौसम खुश गवार बना हुआ है। 1 अप्रैल से पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के खालिया टॉप, बलाती और बिटली धार तक ट्रैकर और पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठा सकते हैं। बागेश्वर जिले के पिंडारी, कफनी ग्लेशियर और सुंदरडूंगा घाटी के लिए 14 अप्रैल से ट्रेकिंग शुरू हो जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, अब तक 160 के खिलाफ कार्रवाई...सीएम धामी ने दिया सख्त संदेश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.