logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • गर्मी से लोग बेहाल, मार्च के आखिरी दिनों में और चढ़ेगा पारा

गर्मी से लोग बेहाल, मार्च के आखिरी दिनों में और चढ़ेगा पारा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 26 Mar 2025
  • 750
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 26 मार्च 2025: उत्तराखंड में मार्च महीने के अंतिम दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं। अप्रैल की शुरुआत भी जबरदस्त गर्मी के साथ हो सकती है। फिलहाल 29 मार्च बारिश की कोई आसान नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में आज कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज आसमान साफ रहने के चलते अधिकतम तापमान और 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जिसकी वजह से अभी से तेज गर्मी होने लगी है। हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादल छाने से चटक धूप से राहत मिल रही है।

बीते कुछ समय में जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम में कई बदलाव आए हैं। जिसके कारण उत्तराखंड में इस बार भी गर्मी परेशान करेगी। मार्च के आखिरी दिनों में पारा और चढ़ेगा, जबकि अप्रैल की शुरुआती दिनों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का एहसास अभी से होने लगा है। मंगलवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से चटक धूप खिली रही। दोपहर बाद हल्की हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली।

देहरादून में अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से बढ़कर 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री बढ़कर 22.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली कुछ दिनों में भी पारा और चढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 29 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में आए बदलाव का सीधा असर मौसम पर पड़ा है। मार्च महीने में ही बारिश का कम होना गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण है। हालांकि, उत्तरकाशी जिले में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

 
Share
Previous Post
इस बार 10 दिन पहले शुरू हो रही है चार धाम यात्रा, पीएम मोदी के हर्षिल दौरे ने बनाया माहौल
Next Post
चीन से निपटने के लिए भारत ने कसी कमर, उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में छात्र पढ़ रहे हैं मंदारिन, जानें क्या है रणनीति
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या को लेकर क्या है विवाद? जानिए.

    • 09 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.