logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी परिवार समेत मौजूद, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी परिवार समेत मौजूद, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

 
  • Shubham Sehgal
  • 02 May 2025
  • 766
image  

 

देहरादून/रुद्रप्रयाग: आज 2 मई प्रात: सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले। केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सपरिवार मौजूद रहे। केदारनाथ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट आज, 2 मई को सुबह 7 बजे खुल गए। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 1 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलने के अवसर पर हजारों भक्त धाम पहुंच चुके थे।

 

LIVE: श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर दर्शन-पूजन #chardhamyatra2025
https://t.co/W2Fwdg6h2g

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 2, 2025

गुरुवार की सुबह गौरीकुंड में भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली की विशेष पूजा की गई। इसके बाद श्रृंगार करके आरती उतारी गई। हजारों भक्तों के जयकारों के बीच डोली केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। रास्ते में भक्तों ने डोली का स्वागत किया। शाम करीब 4 बजे बाबा केदार की डोली केदारनाथ पहुंची और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद डोली को मंदिर के भंडार गृह में रखा गया।

कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अब कपाट खुलने के बाद भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए लगभग 15 हजार से ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हुई । जिसके लिए सुबह चार बजे से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गये थे। छ: बजे श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, धर्माचार्यों, वेदपाठीगणों, भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया तथा मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना की।

सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर जन कल्याण की कामना तथा संकल्प के साथ ही ठीक सात बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये। इसी समय मंदिर का मुख्य दक्षिण द्वार भी खोला गया।

आज केदारनाथ धाम परिसर में 12 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दीं। श्री केदारनाथ धाम में आज सुबह मौसम सामान्यतौर पर साफ रहा और दूर की पहाड़ की चोटियों पर ही बर्फ नजर आ रही है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने के अवसर पर यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया और कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को अपने स्तर से दर्शन व्यवस्था के लिए मदद कर रही है।
बता दें कि 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ जी की पूजा हुई। जिसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई। विभिन्न पड़ावों से पैदल मार्ग से बीते बृहस्पतिवार शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंची। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कल शनिवार 3 मई को केदारनाथ धाम में श्री भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल जायेंगे।

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोल दिये गये थे। बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रात: छह बजे खुलेंगे।

 

 
Share
Previous Post
मतदाता की मृत्यु होने पर ऐसे हटेगा वोटर लिस्ट से नाम, फॉर्म नंबर 7 भरने का नहीं करना होगा इंतजार
Next Post
उत्तराखंड के 11 जिलों में बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि, नए भूमि कानून में क्या है?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026
  • image

    भारत में डिजिटल जनगणना: लिव-इन कपल्स का भी डेटा ऐप पर, 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास.

    • 02 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.