logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 24 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चार धाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए इंतजाम किए गए हैं... उत्तराखंड के डीजीपी ने तैयार किया ये प्लान

चार धाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए इंतजाम किए गए हैं... उत्तराखंड के डीजीपी ने तैयार किया ये प्लान.

 
  • Shubham Sehgal
  • 29 Apr 2025
  • 1081
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले वर्ष मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के कारण लोगों ने चार धाम यात्रा के दौरान पहाड़ों का रुख किया था। चार धामों में भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। इस कारण तमाम रूटों पर जाम जैसी स्थिति दिखी। इस बार ऐसी स्थिति से निजात की योजना तैयार की गई है। चार धाम यात्रा को लेकर भीड़ प्रबंधन के साथ ही सरकार की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल का भी फूलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। भीड़ बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकास नगर, हरबर्टपुर जैसे बड़े शहरों को ट्रैफिक के जाम से बचाने के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

उत्तराखंड गृह विभाग की ओर से चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर पुलिस मुख्यालय को दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही गढ़वाल रेंज कार्यालय में स्थापित चार धाम यात्रा कंट्रोल रूम को जल्द से जल्द सक्रिय करने को कहा गया है। वहीं से चार धाम यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक की योजना, नियंत्रण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी यात्रा के दौरान समन्वय स्थापित किया जाएगा।

डीजीपी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड डीजीपी दीपक सेठ ने चार धाम यात्रा को लेकर कहा कि ट्रैफिक प्लान के तहत उन सभी मार्गों को पहले से परीक्षण कर लिया गया है, जहां भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाना है। आईजी गढ़वाल रेंज को चार धाम यात्रा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट, आपदा से निपटने की तैयारी की सीधी निगरानी और समन्वय करेंगे।

डीजीपी ने कहा कि मुख्य शहरों के अलावा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को देखते हुए ट्रैफिक का अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है। इसके लिए अलग से कार्य योजना तैयार की गई है। दरअसल, 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा में भीड़ बढ़ने की संभावना है।

मोबाइल ऐप से अपडेट जानकारी

उत्तराखंड गृह विभाग ने पुलिस मोबाइल ऐप से रियल टाइम अपडेट, इमरजेंसी हेल्पलाइन और रूट अपडेट जैसी सेवाएं सक्रिय करने को कहा है। रविवार को सचिव गृह शैलेश बगौली ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय को विस्तृत रूप से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से चार धाम यात्रा में भीड़ बढ़ने को लेकर तैयारी की गई है।

चार धाम यात्रा में भीड़ नियंत्रण को गृह विभाग की ओर से आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ यात्रा को देखते हुए रविवार को परिवहन अधिकारियों ने रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक निरीक्षण किया। विशेष रूप से सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच सटल सेवा के बेहतर संचालन को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

 

 
Share
Previous Post
अधिकारों पर अतिक्रमण के आरोप लग रहे हैं, लेकिन... जानिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?
Next Post
उत्तराखंड में एक युवक ने पाकिस्तानी सेना जिंदाबाद के नारे लगाए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    देहरादून: राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.