logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 25 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • पहलगाम आतंकी हमले का दिख रहा असर, धमकी भरे वीडियो से डरे कश्मीरी छात्र देहरादून से भागे

पहलगाम आतंकी हमले का दिख रहा असर, धमकी भरे वीडियो से डरे कश्मीरी छात्र देहरादून से भागे.

 
  • Kalyan Das
  • 25 Apr 2025
  • 853
image  

 

देहरादून: छह कश्मीरी छात्र गुरुवार को भोर से पहले देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे के बंद दरवाजों के बाहर मंद रोशनी और दो सुरक्षा गार्डों की निगरानी में बैठे रहे। वे लगभग 3:30 बजे पहुंचे थे। ये सभी एक वायरल वीडियो देखने के बाद घबराहट में अपने छात्रावास से भाग गए। इस वीडियो में एक व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कि सभी कश्मीरी मुसलमान सुबह 10 बजे तक उत्तराखंड छोड़ दें वर्ना उन्‍हें सजा का सामना करना होगा। कश्‍मीरी छात्र दो घंटे बाद टर्मिनल खुलने तक इंतजार करते रहे। उन्‍हें नींद नहीं आ रही थी। उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या करना है, फिर वे भाग निकले।

वायरल वीडियो में दिख रहा शख्‍स खुद को हिंदू रक्षा दल का ललित शर्मा बताता है। उसने कहा कि हम सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं करेंगे। हम देहरादून से कश्‍मीरी मुसलमानों को भगाने का काम करेंगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्‍मीरी मुसलमान छात्रों की मुसीबत बढ़ गई है।

'आतंकी हमले के बाद हो गया था खतरे का अहसास'

एक निजी संस्थान से पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे इन छात्रों में से एक ने कहा कि खतरे का अहसास उन्‍हें आतंकी हमले के दिन से ही था। दोपहर में कॉलेज का एक कर्मचारी हमारे कमरे में आया। उसने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ लोग गुरुवार को हमें ढूंढने आ सकते हैं। उसने सुझाव दिया कि हम लोग कुछ दिन के लिए अपने घर चले जाएं। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के सीईओ को फोन किया। फ्लाइट बुक कीं और हवाई अड्डे के लिए एक टैक्सी किराए पर ली।

दोपहर तक 20 कश्‍मीरी छात्र एयरपोर्ट पहुंच गए थे

गुरुवार दोपहर तक लगभग 20 और कश्मीरी छात्र हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। इनमें से अधिकांश ने अपने प्रस्थान की व्यवस्था खुद की थी। नाम ना छापने की शर्त पर एक छात्र ने बताया कि वैसे भी हमारी परीक्षाएं समाप्त हो चुकी थीं। गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू हो रही हैं। हम जल्द ही वापस नहीं आ रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार, पारा भी गिरेगा
Next Post
उत्तराखंड के पर्यटन में चार चांद लगाएगा प्रतिष्ठित शहर ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन, पुष्कर सिंह धामी ने किया शिलान्यास
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रियलिटी चेक करने निकले सांसद अनिल बलूनी, जानिए यात्रा के बाद क्या कहा.

    • 15 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.