logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 25 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बरसेंगे बादल, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा पारा

चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बरसेंगे बादल, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा पारा.

 
  • Priyanka Thapa
  • 21 Apr 2025
  • 1062
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के विपरीत मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना हुआ है। पिछले दिनों विभाग ने प्रदेश भर में अंधड़, ओलावृष्टि और तीव्र बारिश की चेतावनी दी थी लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा और उमस बनी हुई है। बादल मंडराने के कारण गर्मी बढ़ गई है और तापमान भी सामान्य से अधिक बढ़ गया हो गया है।

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं अच्छी खासी बारिश हुई है। देहरादून में रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर के समय चटक धूप खिली रही हालांकि दिन भर बादल भी मंडराते रहे लेकिन देहरादून में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम के समय आसमान में बादल मंडराने लगे और बारिश के आसार भी बने लेकिन मौसम साफ रहा। उमस ने परेशान करके रखा।

वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह पिछले दो दिनों बारिश हो रही है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि में भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। इस दौरान ज्यादा क्षेत्र में तापमान सामान्य से ज्यादा बना है। खास करके देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24. 6 न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चमोली और उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा ओलावृष्टि और बारिश हुई है जिस ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलेगी जिससे लोगों को परेशानी होगी।

 

 
Share
Previous Post
भीमताल, द्वाराहाट, सहस्त्रधारा में खुलेंगे नए फायर स्टेशन... उत्तराखंड में बनेगा फायर सर्विस ट्रेनिंग सेंटर
Next Post
एआई के युग में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने एआई पर डाला प्रकाश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.