logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि, केदारनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि, केदारनाथ हाईवे बंद.

 
  • Priyanka Thapa
  • 11 Apr 2025
  • 886
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम का मिजाज बदलते ही उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में तो भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो रखा है। बता दें कि उत्तराखंड में रुक-रुक कर दो दिनों से बारिश हो रही है।

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग का कुसुमगाढ़ नाला उफान पर आ गया, जिससे इस क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां तक कि लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, मलबा आने के कारण केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में बंद हो गया है।

गुरुवार दोपहर के बाद रुद्रप्रयाग जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। कई स्थानों पर जमकर ओले भी गिरे। मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर भारी मलबा आ गया। साथ ही पत्थर भी गिरे, जिससे हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण राजमार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देखकर लोग सहम गए। हालांकि, राजमार्ग को खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कर्मचारी मशीनों के साथ तत्काल ही जुट गए।

मूसलाधार बारिश के चलते कुसुमगाढ़-भीरी नाला उफान पर आने के कारण लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया और अनहोनी की आशंका के चलते लोग चिल्लाते हुए अपने घरों से बाहर भाग गए। मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर सफर मुश्किलों भरा हो गया है और लोगों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बांसवाड़ा सहित अन्य खतरनाक स्थान पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है।

वहीं, दूसरी ओर चमोली जनपद में भी भारी बारिश हुई है। अगस्त्यमुनि में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि बारिश के चलते ओरिंग गांव में दो पुलिया बह गईं। चमोली के नंदप्रयाग क्षेत्र में अतिवृष्टि से बरसाती नाला उफान पर आ गया। बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित नंदप्रयाग बाजार के दुकानों में पानी घुस गया। हालांकि, शाम पांच बजे के आसपास बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

भारी बारिश के चलते धारकोट और ग्वाई गांव के बीच बहने वाला नाला भी उफान पर आ गया। बद्रीनाथ हाईवे पर पहुंचते ही नाले ने नंदप्रयाग बाजार का रुख कर लिया। हाईवे पर लंबे समय से आधी अधूरी पड़ी नालियों से होता हुआ मलबा दुकानों में घुस गया।

उधर, गोपेश्वर में भारी बारिश के कारण नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण में सड़क पर पेड़ टूट कर गिर गया। जिसकी वजह से लगभग 2 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब होने के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, तो वहीं निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर चल रहा काम भी रुक गया है। बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मंडल घाटी के साथ ही जनपद के अन्य क्षेत्र में लगभग आधा घंटे तक ओलावृष्टि होने से नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

वहीं, मसूरी में भी शाम के समय जमकर ओले पड़े। जिसके चलते माल रोड की सैर करने वाले लोगों को भी बारिश और ओलावृष्टि रुकने का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बारिश और ओलावृष्टि होने से पहाड़ों की रानी मसूरी का मौसम भी सुहावना हो गया है और पर्यटक इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं, देर शाम देहरादून में भी बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झमाझम बारिश से देहरादून में भी मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने के चलते बिजली गुल हो गई।

उत्तरकाशी में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, तो वहीं गेहूं, आलू सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ। स्योरी फल पट्टी, भाटिया गांव और धारी कफनौल क्षेत्र में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओले और तेज हवा से सेब की पौध पर आए फूल और पत्तियां झड़ गईं।

टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि से निर्माणाधीन ओनालगांव-कोटालगांव सड़क पर पुजारगांव की पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण 40 परिवारों के धान के खेत मलबे में दब गए।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, कई जगहों पर गंगा नदी में नहाने पर रोक लगी,जानिए वजह
Next Post
गंगा के ऊपर झूलता इतिहास...94 साल बाद क्यों बंद हुआ ऋषिकेश का ऐतिहासिक पुल? पढ़ें लक्ष्मण झूला की कहानी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.