logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी से पहले रखें आधार कार्ड, समझें ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मामला

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी से पहले रखें आधार कार्ड, समझें ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मामला.

 
  • Aishwarya Kumar Rai
  • 26 Feb 2025
  • 647
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान अब यात्रा पंजीकरण को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी है। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद पंजीकरण को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी और इसमें लगभग 1 महीने का समय लगेगा यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान तीर्थ यात्री सुव्यवस्थित ढंग से यात्रा कर सके।

11 मार्च से शुरू होंगे पंजीकरण
इस वर्ष चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जाएगी और यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 मार्च से ही प्रारंभ कर दिए जाएंगे ताकि यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री समय से पंजीकरण करवा सकें। 11 मार्च से पहले पंजीकरण को आधार से जोड़ने की अनुमति मिलने पर यह कार्रवाई शुरू होगी।

पिछले वर्ष 46 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा
पिछले वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान 46 लाख से अधिक लोग उत्तराखंड चार धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। यह चार धाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है, जिन 3 जिलों चमोली रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चार धाम स्थित है, वहां की आर्थिकी पूरी तरह यात्रा से जुड़ी है। साथ ही हरिद्वार देहरादून टिहरी पौड़ी जिलों के लिए भी चार धाम यात्रा बेहद लाभकारी है।

पिछले वर्ष यात्रा के दौरान देश और विदेश से उत्तराखंड 46 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। हालांकि यात्रा शुरू होने पर पंजीकरण में कई दिक्कतें भी आई थी जिस कारण यात्री परेशान भी हुए और बड़ी संख्या में यात्री बिना पंजीकरण के भी चार धाम पहुंचे थे।

इस वर्ष ऑफलाइन भी होंगे पंजीकरण
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाने में दिक्कत ना आए इसके लिए इस वर्ष 40% पंजीकरण ऑफलाइन और 60% पंजीकरण ऑनलाइन करने की सुविधा दी गई है निर्णय लिया गया है कि ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले प्रारंभ किए जाएंगे।

प्राधिकरण से अनुमति का इंतजार
पंजीकरण को आधार कार्ड से लिंक करने के दरमियान पर्यटन विभाग की वेबसाइट को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट से जोड़ा जाना है इसके लिए प्राधिकरण से अनुमति मांगी गई है पंजीकरण के आधार से जुड़ने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण में आसानी रहेगी।

ऑफलाइन पंजीकरण में चेहरा आते ही पंजीकरण होगा यही नहीं चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों का सही आंकड़ा और पहचान भी उपलब्ध रहेगी यह व्यवस्था किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा करने के लिए भी मददगार साबित होगी।

 

 
Share
Previous Post
भाजपा के मंत्री ने पहाड़ियों को लेकर की बदजुबानी, मैंने पुतले फूंकवाए... करन माहरा किया चैलेंज, केस करें
Next Post
भारत-चीन युद्ध के बाद वीरान हो गया था उत्तराखंड का ये गांव, अब बनेगा पर्यटन स्थल, धामी सरकार कर रही तैयारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.