logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • भाजपा के मंत्री ने पहाड़ियों को लेकर की बदजुबानी, मैंने पुतले फूंकवाए... करन माहरा किया चैलेंज, केस करें

भाजपा के मंत्री ने पहाड़ियों को लेकर की बदजुबानी, मैंने पुतले फूंकवाए... करन माहरा किया चैलेंज, केस करें.

 
  • Shubham Sehgal
  • 25 Feb 2025
  • 730
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान असंसदीय टिप्पणी मामले में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल लगातार घिरे हुए हैं। इस मामले में कांग्रेस हमलावर है। सोमवार को कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की गई। सदन में इस मुद्दे को उठाने वाले बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने इस मामले में पार्टी लाइन से उठकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पक्ष में उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्‌ट भी कांग्रेस के निशाने पर आए। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करारा निशाना साधा है।वहीं, महेंद्र भट्‌ट ने सोमवार को उत्तराखंड में क्षेत्रवाद फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चुनौती कांग्रेस नेतृत्व को दी।

प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद कांग्रेस के रुख पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है। महेंद्र भट्‌ट ने कहा कि कुछ लोग पहाड़-मैदान कर द्वंद्व पैदा कर रहे हैं। इसके पीछे के कुचक्र का पर्दाफाश किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रवाद कर प्रदेश को बांटना चाहती है। भाजपा की ओर से संसदीय कार्यमंत्री को तलब किया गया था। उन्हें हिदायत दिए जाने की बात भी भाजपा अध्यक्ष ने कही। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेतृत्व क्षेत्रवाद फैलाने वाले अपने नेताओं पर कार्रवाई करेगी?

वीडियो डालने की बात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने सबसे पहले वीडियो डाला था। मैंने पूरे प्रदेश में पुतले जलवाए। मंत्री और सरकार को सबसे पहले मेरे खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अपने आप को सामने ला रहा हूं। हमें कमजोर न समझें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमलावर करण माहरा ने कहा कि महेंद्र भट्‌ट क्या पहाड़ के लोगों को गाली देंगे? आपके मंत्री पहाड़ के लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करेंगे। उन्हें गाली देंगे। आपका मंत्री और आपके कार्यकर्ता गाली दे रहा है। पहाड़ के लोगों को जिस तरीके से संबोधित किया गया है, वह गलत है।

करण माहरा ने कहा कि महेंद्र भट्‌ट अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सदन में उनके मंत्री पर्वतीय समाज को गाली दे रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष लोगों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को लेकर उन्हें गलतफहमी है, हम चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरा उत्तराखंड, उत्तराखंडियों से बना है। चाहे वह हरिद्वार का रहने का नागरिक है, चाहे वह धारचूला का रहने वाला व्यक्ति है। वह हमारे परिवार का सदस्य है। अगर प्रदेश के किसी को भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और मंत्री अपमानित करेंगे तो कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध करेगी।

अन्य नेताओं का हमला

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि महेंद्र भट्‌ट हमारा विरोध कर रहे हैं। लोगों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। मैं चुनौती देता हूं कि सबसे पहले मेरे खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं। गोदियाल ने कहा कि भाजपा माफी मांगने की जगह लोगों को धमका रही है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्‌ट कार्रवाई करके दिखाएं, हम घर-कुड़ी बेचकर भी लोगों के साथ खड़े रहेंगे। वहीं, बदरीनाथ विधायक ने कहा कि पहाड़ में रहकर पहाड़ की बात नहीं करेंगे तो क्या यूपी, बिहार की बात करेंगे।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून समेत चार जिलों में होगी बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना
Next Post
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी से पहले रखें आधार कार्ड, समझें ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मामला
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.