logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में बीजेपी मंत्री ने ऐसा क्या कहा कि लोग सड़कों पर उतर आए? प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ फूटा गुस्सा

उत्तराखंड में बीजेपी मंत्री ने ऐसा क्या कहा कि लोग सड़कों पर उतर आए? प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ फूटा गुस्सा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 24 Feb 2025
  • 761
image  

 

ऋषिकेश: उत्तराखंड के कैबिनेट और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान पर्वतीय मूल की जनता पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए पर्वतीय मूल से जुड़ी स्थानीय जनता ने मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतले की शव यात्रा निकाल कर पुतले को जलाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

बीते रोज उत्तराखंड विधानसभा में सत्र चल रहा था इस दौरान किसी बात को लेकर सदन में गहमागहमी हो गई। इसी बीच मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्वतीय मूल की जनता के प्रति टिप्पणी कर दी। जिसके बाद सदन में ही जमकर हंगामा खड़ा हो गया। जिसकी गूंज सदन से बाहर निकलते ही पर्वतीय मूल के लोगों में नाराजगी फैल गई।

इसके चलते शनिवार को पर्वतीय मूल से जुड़े सैकड़ों लोगों ने मंत्री के ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने बैरीकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को मंत्री के कैंप कार्यालय पर पहुंचने से पहले ही रोक लिया। जिससे गुस्साए पर्वतीय मूल के लोगों ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की शव यात्रा निकाल जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र मास्टर ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से इस्तीफा देने की मांग करी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से प्रेमचंद अग्रवाल की विधायिका भी समाप्त करने की मांग करी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर राय रावत ने कहा कि अगर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड की जनता से माफी नहीं मांगी गई तो वह प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएंगे।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजपाल खरोला ने कहा कि आज दलगत राजनीति से हटकर राज्य और पर्वतीय मूल की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ तथा अपमान करने वाले को माफ नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों द्वारा मंत्री के आवास को घेरने की आशंका को देखते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर भी भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया। जिससे प्रदर्शनकारी उनके आवास पर ना पहुंच पाएं।

 

 
Share
Previous Post
छह अलग-अलग मामलों में 130 करोड़ का गबन, 5 पूर्व अफसरों के खिलाफ एफआईआर
Next Post
जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां क्या...राहुल गांधी के 'एकजुटता के दावे' पर क्यों भड़कीं मायावती
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.