logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ वाले बयान पर उत्तराखंड में बवाल, विधायक उमेश कुमार ने माफी मांगने को कहा

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ वाले बयान पर उत्तराखंड में बवाल, विधायक उमेश कुमार ने माफी मांगने को कहा.

 
  • Shubham Sehgal
  • 23 Feb 2025
  • 1017
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भले ही स्थगित हो गया हो, लेकिन संसदीय कार्यमंत्री के विवादित बयान से अब भी पूरे राज्य में उबाल है। सदन में जब हर तरफ से संसदीय कार्यमंत्री पर जुबानी हमले हो रहे थे, तो उसी दौरान खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी जमकर अपनी खुन्नस उतारी। अपने वक्तव्य के दौरान खानपुर विधायक ने मामले को खत्म करने के लिए पीठ से सख्त आदेश देने की बात भी कही।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान से अभी भी प्रदेश में उबाल है। सत्र में जहां संसदीय कार्य मंत्री के समर्थन में कोई भी मंत्री और विधायक खड़ा नहीं हुआ। वहीं, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री के बयान को गलत बताते हुए उनसे प्रदेशवासियों से माफी मांगने को कहा।

बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पहाड़ गाली सुनने के लिए नहीं बना है और ऐसा कहते हुए उन्होंने सदन में कागज फाड़ दिए थे। संसदीय कार्य मंत्री के विवादित बयान से लोगों में इतना आक्रोश है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन और पुतला दहन हो रहा है।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ मैदान के मुद्दे पर दिया था बयान

शुक्रवार को उत्तराखंड बजट के दौरान सदन में नियम 58 पर हो रही एक चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ मैदान के मुद्दे पर एक वक्तव्य दिया। इस विवादित वक्तव्य का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ प्रदेशभर में बवाल खड़ा हो गया। लोग सोशल मीडिया में संसदीय कार्य मंत्री को कोसने लगे और पहाड़ मैदान के मुद्दे पर बहस छिड़ गई।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जताई नाराजगी

दूसरे दिन सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संसदीय कार्य मंत्री के पहाड़ को लेकर दिए बयान पर अपनी नाराजगी जताई, तो संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सदन में जो शब्द कहा जा रहा है, उन्होंने इसका प्रयोग नहीं किया था। इसके बाद तो सदन में हंगामा मच गया। संसदीय कार्य मंत्री अपना पक्ष रखने के लिए दोबारा खड़े हुए और अपने साथी मंत्रियों को भी समर्थन देने के लिए कहा, लेकिन कोई भी मंत्री उनके साथ खड़ा नहीं हुआ।

यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल गई है

वहीं, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ से आने वाले लोग देश के कई बड़े पदों पर हैं। अगर मंत्री इस सदन की गरिमा को हम नहीं बना कर रख सकते, तो यह हमारे लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जो यह जहर कल से घुला है। बात यह नहीं है कि किसने क्या कहा है, लेकिन कहीं न कहीं से कोई न कोई बातें बोली गई हैं। यह चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल गई है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ से कोई न कोई आदेश देना होगा। इस देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री पहाड़ से है। देश के पहले सीडीएस और दिल्ली में जीतने वाले दो विधायक भी पहाड़ से हैं।

कोई बंदूक लहरा कर डरा रहा है तो कोई गाली दे रहा- शकुंतला रावत

वहीं, मंत्री के बयान से नाराज राज्य आंदोलनकारी शकुंतला रावत ने कहा कि वे संसदीय कार्य मंत्री 24 घंटे में जनता से नाक रगड़ कर माफी नहीं मांगी तो वे शहीद स्मारक पर सिर मुंड़वा लेंगी। कहा कि इन्होंने हमें ये करने के लिए बाध्य कर दिया है। कोई बंदूक लहरा कर डरा रहा है तो कोई गाली दे रहा है।

 

 

 
Share
Previous Post
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के जजों पर लोकपाल के आदेश पर रोक लगाई, कहा- यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खतरा
Next Post
छह अलग-अलग मामलों में 130 करोड़ का गबन, 5 पूर्व अफसरों के खिलाफ एफआईआर
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.