logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • महिलाओं के लिए कैंसर वैक्सीन को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब होगी उपलब्ध

महिलाओं के लिए कैंसर वैक्सीन को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री ने बताया कब होगी उपलब्ध.

 
  • Kunal Kataria
  • 19 Feb 2025
  • 820
image  

 

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कैंसर के टीके को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में होने वाले कैंसर के लिए एक वैक्सीन पांच से छह महीनों में उपलब्ध होगी। यह वैक्सीन 9 से 16 साल की लड़कियों को लगाई जाएगी। देश में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठा रही है। ऐसे में कैंसर वैक्सीन को लेकर सरकार की ओर बड़ा अपडेट दिया गया है।

30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं की अस्पतालों में स्क्रीनिंग होगी और कैंसर का जल्द पता लगाने के लिए डे केयर कैंसर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर सीमा शुल्क भी माफ कर दिया गया है।
 

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को होने वाले कैंसर के इलाज के लिए पांच से छह महीने में टीका उपलब्ध हो जाएगा। नौ से 16 वर्ष की लड़कियां इसके लिए पात्र होंगी। केंद्रीय आयुष मंत्री ने बताया कि टीके पर रिसर्च का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परीक्षण जारी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि देश में कैंसर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है और केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के लिए कदम उठाए हैं।

महिलाओं को कैंसर से बचाने पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर सीमा शुल्क भी हटा दिया है। 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की अस्पतालों में जांच की जाएगी और बीमारी का जल्द पता लगाने के लिए ‘डेकेयर कैंसर सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि यह टीका किन कैंसरों से निपटेगा, जाधव ने बताया कि इससे स्तन, मुख और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से निपटने में मदद मिलेगी।

कैंसर की वैक्सीन बड़ी राहत भरी खबर

मंत्री प्रतापराव जाधव ने मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष केंद्रों में बदलने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अस्पतालों में आयुष विभाग हैं और लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे 12,500 स्वास्थ्य केंद्र हैं और सरकार इन्हें बढ़ा रही है। कैंसर को लेकर यह वैक्सीन एक बड़ी राहत की खबर है। खासकर महिलाओं के लिए ये बेहद जरूरी है। इस वैक्सीन से कई जिंदगियां बच सकेंगी।

 

 
Share
Previous Post
यूसीसी में 'लिव-इन' के प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 20 फरवरी को विधानसभा का करेगी घेराव
Next Post
हॉर्मोनल असंतुलन होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताए इसे संतुलित करने के कारगर उपाय
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 2 April: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में उमस से हाल बेहाल.

    • 02 Apr 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.